विस्तार
भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड, 2017 का खिताब जीत लिया है। 17 सालों के बाद किसी भारतीय सुंदरी के सिर ये ताज सजा है। खूबसूरती का यह खिताब जीतने वाली मानुषी छठी भारतीय महिला हैं। उनसे पहले भी भारत की कई सुंदरियों ने अपनी खूबसूरती और प्रतिभा का परचम पूरे विश्व में लहराया है। वैसे दुनिया के 108 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर मानुषी ने यह खिताब जीता। इस खिताब को जीतना भी इतना आसान नहीं होता, किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तरह इसमें भी कई राउंड्स होते हैं।
मानुषी के विनर बनते ही पूरे सोशल मीडिया पर गूंज मच गई। और मचे भी क्यों न, 17 सालों बाद किसी भारतीय महिला ने विश्व सुंदरी का खिताब जीता है। लेकिन मानुषी से पहले भी ये भारतीय सुंदरियां खूबसूरती और टैलेंट दिखाकर विजेता बन चुकी हैं। देखिए लिस्ट, और बताइए आपकी फेवरेट कौन हैं?
रीता फारिया भारत की पहली विश्व सुंदरी रहीं। रीता मुंबई से हैं। मिस वर्ल्ड बनने से पहले रीता मिस मुंबई और फिर मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। रीता मेडिकल स्टूडेंट रह चुकी हैं। लेकिन अब लाइम लाइट की दुनिया से काफी दूर हैं।
रीता के बाद दूसरी विश्व सुंदरी के रूप में हुस्न की मल्लिका ऐश्वर्या सामने आईं। विश्व सुंदरी बनने के बाद ऐश ने बॉलीवुड में कदम रखा और यहां भी एक सक्सेजफुल एक्ट्रेस बन कर सामने आईं।
ऐश के बाद डायना हेडन ने विश्व सुंदरी का ताज पहना। डायना हैदराबाद से हैं। लंदन में इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। बिग बॉस सीजन-2 में भी डायना अपना झलक दिखा चुकी हैं। फिल्मी करियर ज्यादा न चल पाने की वजह से ये अब लाइमलाइट से काफी दूर हैं।
बेंगलुरु में जन्मी युक्ता की पढ़ाई-लिखाई दुबई में हुई है। पढ़ाई पूरी करने के बाद ये मुंबई आ गईं, जहां इन्हें विश्व सुंदरी कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने का मौका मिला। खिताब जीतने के बाद युक्ता ने एक दो फिल्मों में भी लक अाजमाया लेकिन फिल्में सफल न हो सकीं।
प्रियंका चोपड़ा का करियर आज शिखर पर है। इनके मां-पाप आर्मी में डॉक्टर रह चुके हैं। मॉडलिंग से होता हुआ इनका करियर विश्व सुंदरी बनने तक आया फिर खिताब जीत कर प्रियंका ने बॉलीवुड में भी अपना हुनर दिखाया। आज प्रियंक इंटरनेशनल स्टार हैं।
प्रियंका चोपड़ा के बाद हरियाणा की मानुषी चिल्लर ने विश्व सुंदरी 2017 का ताज जीतकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। पेशे से डॉक्टर मानुषी ने 108 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। अब देखिए आगे चलकर ये अपना करियर बॉलीवुड में बनाती हैं या नहीं, वैसे भारत की दो ही विश्व सुंदरियां ऐश और प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में भी सफल रहीं।