विस्तार
बॉलीवुड में शुरुआती दौर से ही सिल्वर स्क्रीन पर कुछ जोड़ियां अपना जलवा बिखेरती रही हैं और लोगों के दिलों पर राज करती रही हैं। फिल्म बनाने वालों की पारखी नजर कहिए कि कुछ जोड़ियों में हीरो-हीरोइन ऐसे फिट हुए कि उन्होंने हिट फिल्में तो दी हीं साथ ही परदे पर ऐसे लगे कि जैसे वे एक दूजे के लिए ही बने हों।
पहले फिल्म हिट होने के लिए प्रमोशन की जरूरत नहीं होती थी, बल्कि इन जोड़ियों के नाम से ही धुआंदार टिकट कट जाते थे।
यहां फिरकी टीम ने ऐसी ही कुछ फिल्मी जोड़ियों की लिस्ट बनाई है। आइए आपको रूबरू कराते हैं बॉलीवुड की ऑल टाइम हिट ऑन स्क्रीन जोड़ियों से।
आप चाहें तो हमारे कमेंट्स बॉक्स में अपनी पसंद की जोड़ियों का भी जिक्र कर सकते हैं।
ये वो पहली जोड़ी है जिसने अपने ऑन स्क्रीन जादू से लोगों को लुभाया। बाद में पर्दे के पीछे भी इनकी प्रेम कहानी सुर्खियों में छाई। आज छह दशक बाद भी इनकी तस्वीर लोगों ने जहन में है। श्री 420 फिल्म का गाना 'प्यार हुआ इकरार हुआ' आज भी लोगों की जबान पर रहता है।
ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने अपने दौर की सभी बड़ी नायिकाओं के साथ काम किया, लेकिन सबसे ज्यादा कामयाबी उन्हें मिली बेहतरीन अभिनेत्री और नृत्यांगना वैजयंतीमाला के साथ। ये जोड़ी अॉल टाइम हिट रही।
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले काका यानी राजेश खन्ना का अपने वक्त में हिट फिल्मों की गारंटी थे। उनके साथ फिल्म में मुमताज हों तो क्या कहने। काका और मुमताज ने एक साथ 12 फिल्में की हैं।
शम्मी कपूर ने शायरा बानो के साथ 3 फिल्में कीं। तीनो ही सुपरहिट रहीं। इनकी मात्र एक फिल्म ने बॉलीवुड को सुपरहिट जोड़ी दी। इन दोनों की फिल्म जंगली का गाना 'या हू' आज भी लोग गाते हैं।
नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने 19 फिल्में एक साथ की हैं। इनकी जोड़ी फिल्मी पर्दे पर इतनी हिट हुई की रब ने इनकी जोड़ी रियल लाइफ में भी बना दी।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी के बारे में बताने की जरूरत नहीं। फिल्म शोले हो या राजा-जानी इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। पर्दे पर इनका प्यार परवान चढ़ा और ये जीवन भर के लिए एक दूसरे के हो गए।
आज भी अगर किसी ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोग दिल से रियल लाइफ में भी साथ साथ देखना चाहते और जिनकी हर फिल्म लोगों को याद है तो वो जोड़ी है महानायक अमिताभ बच्चन और ऑलटाइम गॉर्जियस रेखा की। इनकी जोड़ी काफी हिट रही।
आज ये दोनों सितारे रियल लाइफ में देवर भाभी हैं, पर एक दौर ऐसा था जब अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी ने लोगों को दीवाना बना रखा था। मिस्टर इंडिया, लम्हें और लाडला जैसी कई फिल्मों में इनकी जोड़ी खासी कामयाब रही।
पहली बार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मतलब समझाने वाली फिल्म बनी थी सलमान खान और माधुरी दीक्षित की 'हम आपके हैं कौन'। इसने खूब कमाई की और तब से ये जोड़ी हिट हो गई।
आमिर खान और जूही चावला ने फिल्म कयामत से कयामत में एक साथ डेब्यू किया और तब से लेकर आज तक वो बॉलीवुड की कामयाब और सबसे क्यूट जोड़ी मानी जाती है।
शाहरुख और काजोल की जोड़ी सदाबहार है। बॉलीवुड में आज भी शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हिट फिल्म का फार्मूला मानी जाती है। हाल ही में ये जोड़ी फिल्म 'दिलवाले 2' में नजर आयी थी। दोनों की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' आज भी सिनेमा घरों में चल जाती है।
सबसे हिट और सबसे पसंदीदा ऑन स्क्रीन जोड़ी का नाम पूछा जाये तो सबसे पहले नाम जेहन में गोविंदा और करिश्मा कपूर का ही आता है। इन दोनों ने कुली, जोड़ी नंबर वन और राजा बाबू जैसी फिल्मों में अपना जलवा दिखाया।
अक्षय कुमार ने नए और पुराने दौर की भी कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है, लेकिन उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ खूब पसंद की जाती है। ये दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं।