विस्तार
भागकर शादी करने में एक थ्रिल है, लोग इसे डेयरिंग कहते हैं। फिल्मों में दिखाया जाता है कि हीरो और हीरोइन किस तरह से तमाम विरोधों को पार करते हुए शादी करते हैं। कई बार तो भागकर शादी करते हैं। फिल्मों में तो इनके इस कदम को खूब सराहा जाता है लेकिन असल जिंदगी में जब ये एक्टर और एक्ट्रेस भाग कर शादी करते हैं तो क्या होता है। आज आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने भागकर शादी की है।
आमिर खान ने पहली शादी रानी दत्त से की थी, रीना उनकी पड़ोसी थी। मामला हिंदू और मुस्लिम का था तो शादी के लिए परिवार तैयार नहीं थे। लिहाजा आमिर और रीना ने 18 अप्रैल 1986 को भागकर शादी कर ली थी। दोनों की शादी 16 साल तक चली और उसके बाद तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने किरण राव से शादी कर ली थी।
अपने वक्त के सबसे मशहूर और चर्चित प्रेम कहानी के बाद बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार को फिरंगी बहू मिली, जेनिफर केंडाल। जोकि खुद एक बड़ी थियेटर कलाकार थीं। जेनिफर और शशि की शादी के लिए जेनिफर के पिता तैयार नहीं थी। जिसके विरोध में जेनिफर, शशि कपूर साहब के साथ मुंबई आ गईं थी। जेनिफर की मौत तो साल 1984 में ही हो गई थी शशि साहब ने भी इस दुनिया को 2017 में अलविदा कह दिया।
मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री ने अपने प्यार के लिए करियर को दांव पर लगा दिया था। भाग्यश्री और हिमालय स्कूल के दिनों से एक दूसरे को पसंद करते थे लेकिन दोनों के परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे। आखिर में दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया था।
कम ही लोग जानते हैं कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने बॉलीवुड के टॉप विलेन रहे शक्ति कपूर से शादी की थी। दोनों के परिवार वाले तैयार नहीं थे इसलिए दोनों ने 1982 में शादी कर ली थी।
बॉलीवुड की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी ने प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा उर्फ टुटु शर्मा से शादी की थी। फिल्म ऐसा प्यार कहां के साइन होने के साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, कई बार समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में दोनों ने 14 अगस्त 1986 को भागकर शादी की थी।
एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शम्मी कपूर और गीता बाली को प्यार हो गया। चार महीनों की मुलाकात के बाद दोनों ने शादी का मन बनाया लेकिन गीता बाली, शशि कपूर से उम्र में बड़ी थी। कपूर परिवार को ये सब मंजूर नहीं था। ऐसे में दोनों ने मुंबई के एक मंदिर में सुबह 5 बजे शादी कर ली।