विस्तार
छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाले कपल्स आम जनता को बहुत आकर्षित करते हैं। दर्शकों को लगता है कि पर्दे पर प्यार से रहने वाले ये कलाकार पर्दे के पीछे भी इसी तरह रहते होंगे, लेकिन सच्चाई आपकी सोच से थोड़ी अलग है। ये लोग एक दूसरे से प्यार तो छोड़िए, एक दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते हैं। बताते हैं आपको ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में।
त्रेता युग से चला आ रहा ये रिश्ता क्या कहलाता है में आदर्श बहू बेटे का रोल अदा कर रही ये जोड़ी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं पसंद करती है। शूट खत्म होने के बाद लगता है जैसे हिना खान और केतन मेहता एक दूसरे को पहचानते ही नहीं। कुछ एक वेबसाइट्स का दावा है कि दोनों सेट्स पर एक दूसरे को हाय-हेल्लो तक नहीं बोलते हैं।
दिया और बाती नाम सीरियल भी दशकों से टीवी पर अपना कब्जा बनाए हुए है। बताया जाता है कि शुरू में दोनों अच्छे दोस्त थे लेकिन एक दिन किसी बात पर नाराज दीपिका ने अनस को थप्पड़ जड़ दिया। अब आलम ये है कि अब दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।
टीवी की दुनिया में ये हैं मोहब्बतें नाम का सीरियल खूब पसंद किया जाता है। यहां रमन का किरदार निभाने वाले करण और इशिता का रोल करने वाली दीपिका के बीच खूब खटपट होती है। कहते हैं कि करण के नखरों की वजह से दीपिका नाराज हो गईं। इसलिए ये दोनों भी आपस में बात नहीं करते हैं।
जोधा अकबर तो आपने भी देखा होगा। यहां अकबर का किरदार निभाने वाले रजत टोकस और जोधा का रोल प्ले करने वाली परिधि शर्मा के बीच इगो वार चल रहा है। रजत खुद को सीनियर और सुपिरियर मानते हैं और परिधि को ये बात पसंद नहीं है। ये दोनों सिर्फ सेट पर प्रोफेशनल बातें करते हैं।
देवों के देव महादेव के शिव (मोहित रैना) और पार्वती (सोनारिका भदौरिया) के बीच इस कदर तनातनी हुई कि प्रोड्यूसर को नई पार्वती को लाना पड़ा। अब आप समझ सकते हैं कि भगवान के यहां ही कुछ ठीक नहीं चल रहा तो इंसानों के यहां तनाव तो लाजमी है।