विस्तार
आ गया है अकिरा का ट्रेलर। देख लो लड़कियों इसे देखते ही जोश में आ जाओगी। ऐसा ही बनना है तुम्हें। समय आ गया है इस सिस्टम को सबक सिखाने का। सोनाक्षी सिन्हा पूरी फिल्म में लोगों की खूब धुलाई करती हुई नज़र आने वाली हैं। और अपने अनुराग कश्यप विलेन बने हैं। भ्रष्ट पुलिस वाले। सब मिलकर पड़ जाते हैं एक ऐसी लड़की के पीछे जो अच्छे-अच्छों को सबक सिखा सकती है। सोनाक्षी सिन्हा का ये रूप देखकर हैरान रह जायेंगे। अब इस बात पर भी मुहर लग गयी है कि इनको थप्पड़ से बिलकुल भी डर नहीं लगता है। बल्कि इसमें दबंग लोग इनसे घबरा रहे हैं। इस ट्रेलर को दख कर लगता है कि कोंकणा सेन इसमें एक बहुत ही समझदार एस.आई. की भूमिका में नज़र आने वाली हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने दर्शकों को अपने फाइटिंग मूव्स से हैरान करने का मन बना लिया है। अनुराग की एक्टिंग दिल जीतने को तैयार दिख रही है और कोंकणा बहुत समय बाद अपनी सहज अदाकारी के साथ बड़े परदे पर वापसी करती दिखाई दे रही हैं। फिल्म का ट्रेलर गज़ब है। और दर्शकों के रुझान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। देख कर लग रहा है कि ये फिल्म निश्चित तौर पर लोगों को अपने साथ बांध पाएगी।
https://youtu.be/QsCkty3mpg0