अमिताभ बच्चन जो करते हैं वो सुर्खियों में आ जाता है। उनके जन्मदिन तक को राष्ट्रीय समाचार चैनलों के बुलेटिन में हेडलाइंस में जगह मिलती है। उनकी शख्सियत ही ऐसी है। वे सदी के महानायक है। दुनिया का कोई भी एक्टर उनके कद को नहीं छू पाया। लेकिन अमिताभ जिस शोहरत के मालिक हैं, उसके लिए केवल उनके संघर्ष और काम को क्रेडिट देना नाकाफी होगा। उन्हें बनाने में बॉलीवुड के विलेन्स यानी खलनायकों का भी बड़ा रोल रहा है, या यूं कहें कि कुछ विलेन ने ही अमिताभ को हीरो बनाया है। बिग बी के जन्मदिन के मौके पर फिरकी ने यहां उन विलेन्स की लिस्ट बनाई है। आपकी नजर में भी कोई हो तो हमारे कमेंट्स बॉक्स में साझा करें।
मदन पुरी
फिल्म दीवार में दो स्मगलर्स होते हैं। एक डाबर और दूसरा सामंत। डाबर साहब काला धंधा करते हुए भी शरीफ मालूम होते हैं और विलेन की भूमिका में नजर आता है सामंत। विजय यानी अमिताभ बच्चन का डॉकयार्ड पर अवैध हफ्ता वसूली की वजह से सामंत के आदमियों से राड़ा होता है और डाबर साहब विजय को दुश्मन का दुश्मन दोस्त बताकर अपने पाले में कर लेते हैं। मजदूरी करने वाला विजय डाबर का आदमी बनकर सामंत के खिलाफ काम करने लगता है। सामंत का किरदार मशगहूर अभिनेता मदन पुरी ने निभाया था। मदन पुरी ने अमिताभ के साथ नास्तिक, मजबूर, रोटी कपड़ा और मकान, बेनाम, दीवार, संजोग, अंधा कानून, काला पत्थर, बंधे हाथ, द ग्रेट गैंबलर और जमीर फिल्म में काम किया।
कुलभूषण खरबंदा
फिल्म शान का गंजा विलेन तो याद ही होगा। इस एपिक भूमिका को निभाया था कुलभूषण खरबंदा ने।
अमजद खान
फिल्म शोले में अमिताभ के अलावा धर्मेंद्र, संजीव कुमार जैसे धांकड़ अभिनेता थे, लेकिन फिल्म का पूरा आकर्षण विलेन गब्बर सिंह यानी अमजद खान लूट ले गए थे। अमजद खान के साथ अमिताभ का पुराना है। इन्होंने शोले के अलावा मिस्टर नटवरलाल, अहसास, सुहाग, नास्तिक, लावारिस, गंगा की सौगंध, बरसात की एक रात, देश प्रेमी, परवरिश, मुकद्दर का सिकंदर, शतरंज के खिलाड़ी, नसीब, कालिया, जानी दोस्त, कस्मे वादे, राम बलराम, महान, बेशर्म, याराना, सत्ते पे सत्ता फिल्मों में काम किया है।
प्रेम चोपड़ा
मर्द, त्रिशूल, दोस्ताना, नसीब जैसी फिल्मों में प्रेम चोपड़ा भी अमिताभ के साथ नजर आए और विलेन के रोल में भी।
डैनी डेनजोंगगप्पा
फिल्म तीन पत्ती, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, कोहराम, खुदा गवाह, हम, सूरमा भोपाली, अंधा कानून फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने डैनी डेनजोंगगप्पा के साथ काम किया है।
अमरीश पुरी
आज का अर्जुन, गंगा जमुना सरस्वती का ठाकुर विलेन कौन भूल सकता है।
जीवन
याराना फिल्म में जीवन ने की खलनायकी याद ही होगी।
आगे पढ़ें
मदन पुरी
अमिताभ जिस शोहरत के मालिक हैं, उसके लिए केवल उनके संघर्ष और काम की क्रेडिट देना नाकाफी होगा। उन्हें बनाने में बॉलीवुड के विलेन्स यानी खलनायकों का भी बड़ा रोल रहा है या यूं कहें कि कुछ विलेन ने ही अमिताभ को हीरो बनाया है।