विस्तार
नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा कि हाल ही में वो एक शादी में परफॉर्म करने गई थीं। उस शादी के ऑर्गनाइज़र ने उनसे झूठ बोला था कि ये एक प्री-वेडिंग पार्टी है। लेकिन जब वो वहां पहुंची तो उन्हें बताया गया कि नहीं यहां असल में शादी ही हो रही है और उन्हें यहां परफॉर्म करना है। अब क्योंकि वो वादा कर चुकी थीं इसलिए उन्हें परफॉर्म करना पड़ा।
नेहा ने बताया कि उन्होंने वहां करीब एक घंटे तक गाना गाया। वो बीमार थीं और अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं। इसके बावजूद वो गाती रहीं। 60 मिनट बाद वो स्टेज से उतर गईं और उन्होंने शादी के ऑर्गनाइज़र से कहा कि अब वो और नहीं गा पाएंगी क्योंकि वो स्वस्थ नहीं हैं। वो ऑर्गनाइज़र नहीं माना और नेहा से गाते रहने के लिए कहा गया।
नेहा को मजबूरन वापस स्टेज पर जाना पड़ा।
नेहा ने आगे कहा कि इस बात का उन्हें इतना बुरा लगा कि वो स्टेज पर ही रो पड़ीं। इसपर कुछ लोगों ने कहा कि नेहा ने वहां परफॉर्म ही नहीं किया। इसलिए उन्होंने उस रात का एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें वो परफॉर्म करती हुई नज़र आ रही हैं।
नेहा ने कहा कि उनके बीमार होने के बावजूद लोग उनके साथ सेल्फी क्लिक करते रहे। उन्होंने कहा कि भले ही वो एक सेलेब्रिटी हैं लेकिन उनकी भी एक अपनी ज़िंदगी है। हालांकि इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने उनके पक्ष में बहुत सारे कमेंट किए और उन्हें बहुत प्यार मिला।
अगर नेहा की बात सच है तो ये बहुत गलत बात है। कुछ पैसों में आप किसी की ज़िंदगी नहीं खरीद सकते। हालांकि अभी दूसरे पक्ष की बात सुनी जानी बाकी है लेकिन ये ज़ाहिर तौर पर एक शर्मनाक घटना है।