विस्तार
सोशल मीडिया आने के बाद एक काम बड़ी तेजी से हुआ है कि स्टारों ज्यादा स्टार पुत्र और पुत्रियों को फुटेज मिलने लगा है। शाहरुख खान की हो सकता है कि नियमित खबर न छपे, लेकिन उनकी बेटी सुहाना क्या कर रही हैं, किन दोस्तों के साथ पार्टी कर रही हैं, क्या कपड़े पहन रही है, ये खबरें नियमित रूप से छपेंगी। अंग्रेजी मीडिया वालों की बेशर्मी की हद ही नहीं है। कुछ नहीं तो यही छाप देंगे कि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने जिम से बाहर आते हुए दिखाईं अपनी टोंड लेग्स। कमाल है...! आज यहां हम स्टार पुत्रों नहीं, बल्कि उन स्टार पुत्रियों की बात कर रहे हैं, जो अभी सिनेमाई परदे पर दिखी भी नहीं है और शोहरत किसी बड़े स्टार से कम नहीं पाई है। अगर आपकी नजर इन पर नहीं पड़ी तो यहां देखिए पूरी लिस्ट।
स्टारडम के मामले में शाहरुख खान की बेटी सुहाना लगभग हर स्टार पुत्री को पछाड़ रही हैं। कभी इनके लुक्स की तुलना इनके पिता से ही होती है तो कभी कैमरा इनके पहनावे पर ठहर जाता है। सुहाना अब अक्सर सेलिब्रिटीज वाली पार्टियों दिखाई देने लगी हैं। फिल्मों आने के बारे में तय नहीं है कि कब तक इनका डेब्यू होगा। क्योंकि पापा शाहरुख साफ कह चुके हैं कि पहले पढ़ाई, उसके बाद कुछ और... लेकिन सुहाना ने फिल्मों में आने से पहले स्टारडम का जो औरा बनाया है, वह आज बी-टाउन की कई सक्रिय अभिनेत्रियों का भी नहीं है। हां, कुछ लोग ये जरूर कह सकते हैं कि सुहाना को ये स्टारडम विरासत में मिला है।
ये बात सही है कि बच्चों का बहुत कुछ उनकी विरासत से मिलता है। स्टारडम भी मिलता है। लेकिन उस स्टारडम को बरकरार रखना विरासत से नहीं मिलता। इसके लिए उनकी पर्सनाल्टी मायने रखती है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी शायद जानती है कि सुर्खियों में कैसे बना रहा जा सकता है। इसलिए जाह्नवी जहां जाती हैं, कैमरे उसी और घूम जाते हैं। सोशल मीडिया के दौर में ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि कुछ फोटो पत्रकारों की नौकरी तो इसीलिए चल पा रही है कि रोजाना उन्हें जाह्नवी की जिम से निकलते वक्त तस्वीरें मिल जाती हैं। जाह्नवी अपनी मां की तरह ही खूबसूरत हैं और लोगों को इनका बड़े परदे पर बेसब्री से इंतजार है।
महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस उनका मंदिर तक बनवा चुके हैं। अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन को लेकिन बिग बी के स्टारडम का लाभ नहीं मिल सका। लेकिन उनकी बेटी की बेटी यानी नातिन नव्या नवेली जरूर अभिषेक बच्चन से ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आजकल तो अमिताभ अलावा उनके परिवार से नव्या ही हैं जिन्हें लोग फॉलो करते हैं। नव्या फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन पार्टियों वगैरह में जब अपने दोस्तों के साथ जाती हैं तो कैमरे इनके पीछे-पीछे ही लगा रहता है।
अनन्या के पिता चंकी पांडे का फिल्मी करियर संघर्ष से भरा रहा, लेकिन लगता है कि अगर बेटी फिल्मों में आती है तो उसे उतना संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। कारण है उनकी फैन फॉलोविंग। अनन्या सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं और फोटो पत्रकार उनकी हर एक्टिविटी को कैमरे कैद करने की फिराक में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अनन्या की तुलना बाकी स्टार पुत्रियों से भी होने लगी है।
सारा अली खान सैफ अली खान की बेटी हैं। इनकी शक्ल काफी कुछ इनकी मां अमृता अरोड़ा से मिलती हैं। दिखने में ये काफी खूबसूरत हैं और अगर फिल्मों में आती हैं तो हाथों हाथ ली जाएंगी। लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर इनके जलवे और चर्चे हैं। लोकप्रियता में ये इनकी स्टेप मदर करीना कपूर खान से भी आगे निकलती दिखाई दे रही हैं।
अनिल कपूर के भाई संजय कपूर से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी कुछ एक फिल्में ही आईं और ज्यादा चली भी नहीं, जिससे उम्मीदें अफसोस में बदल गईं। लेकिन उनकी बेटी शनाया कपूर से भी लोगों की उम्मीदें जग रह रही हैं। शनाया फिलहाल सोशल मीडिया पर नजर आती हैं और हाल के दिनों में लोकप्रियता के मामले में वे किसी भी दूसरी स्टार पुत्री से पीछे नहीं हैं।