विस्तार
Anjeer for Men's Health: काजू बादाम की ही तरह अंजीर भी एक हेल्दी और टेस्टी ड्राई फ्रूट है। जिसे खाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। बहुत से लोग अपना वजन घटाने के लिए भी अजीर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अंजीर पुरुषों के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसे खाने से पुरुषों को कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।अंजीर में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र में सुधार करने से लेकर हड्डियां मजबूत बनते हैं। लेकिन बहुत से लोग हैं, जिन्हें इसके फायदों के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम जानेंगे कि अंजीर के सेवन से हमें क्या फायदे मिलते हैं। साथ ही अंजीर को किस समय खाना चाहिए और इससे हमें कौन से फायदे मिलते हैं।
अंजीर खाने का समय
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह के वक्त खाली पेट अंजीर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके के लिए 2-3 अंजीर को रातभर पानी में डुबोकर रख दें और सुबह इसे खा लें। पानी में भीगने से हमारा शरीर अंजीर को आसानी से अवशोषित कर लेता है, जिससे हमें पूरा पोषण मिलता है।
अंजीर खाने के फायदे
अंजीर का सूखे रूप में सेवन करना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसके अंदर डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे हमें कई फायदे मिलते हैं।
अंजीर से पुरुषों को मिलने वाले फायदे
अंजीर में भरपूर मात्रा में जिंक होता है, जो टेस्टोस्टेरोन सिंथेसिस के लिए बेहद जरूरी होता है। दरअसल, जिंक की कमी के कारण टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने लगता है और पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी हो सकती है। ऐसे में पुरुष इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से अंजीर का सेवन कर सकते हैं।
अंजीर के अन्य फायदे
- सुबह के वक्त अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
- वहीं वेट लॉस करने में भी अंजीर बेहद कारगर होता है। इससे हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
- अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही सूखा मेवा दिल के रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम करता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।