विस्तार
Apple Cider Vinegar For Skin: बदलती लाइफस्टाइल के चलते हमारे शरीर पर भी कई तरह के प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। गड़बड़ खानपान हमारे स्किन पर होने वाली तमाम परेशानियों का एक बड़ा कारण है। अगर आपकी स्किन पर भी दाग धब्बे हैं या झुर्रियों की वजह से आपकी उम्र ज्यादा लगने लगी है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपको एक ऐसा कमाल का नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करने से आपको तुरंत असर नजर आएगा। वैसे तो सेब हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है, लेकिन सेब का सिरका भी हमारी सेहत के साथ हमारी स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। एप्पल साइडर विनेगर हमारी स्किन को बेदाग और जवां बनाने में काफी मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कोमल और खूबसूरत स्किन पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है।
विटामिन और प्रोटीन से भरपूर
एप्पल साइडर विनेगर में कई तरह के विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और लाभकारी तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एसिटिक एसिड भी होता है, जो हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। इसलिए सेब के सिरके को स्किन केयर रुटीन में भी शामिल करना बहुत अच्छा माना जाता है।
सेब के सिरके के इस्तेमाल से मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही स्किन खूबसूरत और ब्राइट दिखने लगती है। एप्पल साइडर विनेगर में त्वचा में होने वाले इन्फेक्शन को भी दूर करने की क्षमता होती है।
लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, सेब के सिरके को कभी सीधा चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। इसे पहले पानी के साथ मिलाकर डाइल्यूट कर लें। इसके बाद इसे इस्तेमाल करें।
एप्पल साइडर विनेगर को चेहरे पर लगाने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह साफ कर लें। साथ ही आपको अपनी स्किन के बारे में पता होना चाहिए कि ये किन चीजों से इफेक्ट हो सकती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि इसे आंखों के आसपास के हिस्से पर न लगाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।