विस्तार
Benefits Of Camphor: कपूर का इस्तेमाल ज्यादातर पूजा-पाठ में ही किया जाता है। कपूर जलाने से हमारा घर और वातावरण शुद्ध होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि कपूर न केवल पूजा पाठ में उपयोगी है, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। दरअसल, कपूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक,एनाल्जेसिक और एंटी-कंजंक्टिविले गुण पाए जाते हैं, यही वजह है कि इसको प्राकृतिक चिकित्सा में एक अहम स्थान दिया जाता है। कपूर एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। ऐसे में कपूर को प्राकृतिक गुणकारी इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कपूर सिरदर्द से लेकर मुंह में होने वाले छालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। लेकिन इसके लिए आपको इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। आज हम जानेंगे कि किस बीमारी में कपूर को किस तरह से इस्तेमाल किया जाना चाहिेए। साथ ही कपूर किन-किन परेशानियों से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करता है।
कपूर के विभिन्न फायदे-
- सिरदर्द में आप कपूर को नींबू के रस के साथ मिलाकर सिर पर लगाएं। इससे सिरदर्द में काफी हद तक आराम मिलता है। वहीं सर्दी-जुकाम से परेशान लोगों को एक रुमाल में कपूर बांधकर सूंघने से फायदा मिलता है। इसके साथ ही दांतों में दर्द होने पर दर्द वाले स्थान पर अगर कपूर दांतों से दबा लिया जाए तो इससे दर्द ठीक हो सकता है।
- बात करें खांसी की तो गर्म पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर भाप लेने से बहुत आराम होता है। इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रेग्नेंट महिलाओं को दर्द और ऐंठन होने पर कपूर के तेल को प्रभावित हिस्सों में लगाने से दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
- फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए एक टब में गर्म पानी लेकर उसमें कपूर मिला लें और पैर डालकर 10-15 बैठ जाएं। वहीं अगर आप रूसी से परेशान हैं तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर इसे बालों में लगाएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको रूसी से छुटकारा मिल जाएगा।
- कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर यदि बवासीर वाली जगह पर लगाया जाए तो इससे बवासीर के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही सूजन और जलन में कमी आती है। मुंह में छाले की समस्या से परेशान लोग मिश्री को बारीक पीसकर उसमें थोड़ा-सा कपूर पाउडर मिलाकर छालों पर लगाएं। इससे छाले काफी हद तक कम हो जाएंगे। इसके अलावा कपूर जलाने से मच्छर भी गायब हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।