विस्तार
Fruit Eating Right Way: फल खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में फलहार रो सर्वोत्तम माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि फल खाते समय भी हमें कुछ बातों का बेहद ध्यान रखना चाहिए। आपने देखा होगा कि कई लोग फल खाते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी सेहत को फायदा नहीं होता है। इसके पीछे यही वजह है कि लोग फल का गलत तरीके से सेवन करते हैं। दरअसल, फलों को कंप्लीट आहार माना जाता है। इनमें लगभग सभी मिनरल्स व पोषक तत्व होते हैं, जिनकी जरूरत हमारे शरीर को होती है। हमारी रोजाना की डाइट में फलों को शामिल होना बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन जिस तरह प्रकृति की हर चीज का एक नियम होता है, उसी तरह फलों को यदि आयुर्वेदिक तरीकों से खाया जाए तो सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फलों खाने के सही नियम क्या हैं।
फल खाने के सही नियम-
भोजन के साथ फलों का सेवन न करें
- कई लोग फलों के इतने शौकीन होते हैं कि वह सब्जियों के सलाद के साथ फलों को भी खाने लगते हैं। दरअसल, इस तरह फल खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। खाने के साथ कभी भी फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन और स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
फलों का जूस बनाएं
- फलों का जूस बनाकर पीने के बजाय उन्हें साबुत या काटकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। जूस बनाकर उसे छानने पर फलों से कई पोषक तत्व बाहर निकल जाते हैं।
दूध के साथ खाना हो सकता है नुकसानदायक
आजकर लोग हर फल का शेक बनाकर पीते हैं। लेकिन कई फल ऐसे होते हैं जो दूध के साथ मिलाकर खाने पर नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
शाम को फल न खाएं
- रात के खाने के बाद फलों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में आपको पाचन में परेशानी होती सकती है। फल में मौजूद नेचुरल शुगर चीज में फर्मेंटेशन करना शुरू कर देता है। इसलिए खाने के बाद या खाने के साथ फल खाने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।