विस्तार
Roasted Garlic Benefits: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके फायदे खाने के तरीके पर भी निर्भर करते हैं। यदि लहसुन की कलियों को घी में भूनकर खाया जाए तो सेहत को कई खास फायदे मिलते हैं। दरअसल, लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। वहीं घी में विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।
लहसुन को इस तरह खाने से हार्ट और लंग्स कर होते हैं मजबूत
दिल की बीमारियों से सुरक्षा
लहसुन हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है। यदि इसे घी में भूनकर खाया जाए तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। घी में भुना हुआ लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। साथ ही हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
सांस की बीमारी में राहत
लहसुन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों के दिनों में अगर आप लहसुन को घी के साथ खाते हैं तो सांस से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है। इस तरह से लहसुन का सेवन करने से श्वसन तंत्र मजबूत होता है। यदि किसी को अस्थमा जैसी बीमारी है तो उसमें भी फायदा मिलता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
लहसुन पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। इसे घी में भूनकर खाने से कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी दिक्कतें से छुटकारा मिलता है। लहसुन की कलियां खाने से पाचन आसानी से होता है।
हड्डियां मजबूत करता है
लहसुन में कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जिससे हड्डियां मजबूत होता हैं। घी में लहसुन भूनकर खाने से हड्डियां मजबूत हो जाती हैं, इससे सूजन और दर्द की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।
इम्यूनिटी को बढ़ाता है
घी में भुना हुआ लहसुन इम्यूनिटी बढ़ाने में आपकी बहुत मदद करते हैं। इसके औषधीय गुण सर्दी-जुकाम में भी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण इंफेक्शन से शरीर की रक्षा करते हैं।