विस्तार
Garlic Health Benefits: आमतौर पर लहसुन हर घर की रसोई में मिल जाते हैं। लहसुन न केवल हमारे भोजन के स्वाद को बढ़ाने का इसमें मौजूद औषधीय गुण हमारे शरीर को कई तरह के लाभ प्रदान करने का भी काम करते हैं। लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए खासकर सर्दियों में लहसुन खाना जरूरी होता है। विटामिन और खनिजों से भरपूर लहसुन की कलियां हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाती हैं। लहसुन में विटामिन बी-6, फाइबर और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में सर्दियों में लहसुन खाना बहुत फायदेमंद होता है। ये सर्दी-जुकाम, कोलेस्ट्रॉल और पाचन संबंधी कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी आपकी मदद करता हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्दियों लहसुन का सेवन करने से हमें कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
सर्दी जुकाम से राहत
लहसुन का सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम की समस्या से बच सकते हैं। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं जो सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से आपकी रक्षा करते हैं। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
हार्ट के लिए लाभदायक
सर्दियों में दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा अधिक हो जाता है। दरअसल, इन दिनों लोग ज्यादातर तला-भुना खाना खाते हैं, साथ ही फिजिकल एक्टिविटी भी काफी कम हो जाती है। वहीं लहसुन के न्यूट्रिएंट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते हैं।
हड्डियां करे करता है मजबूत
एक उम्र के बाद लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। वहीं अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियां मजबूत करता है। लहसुन में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो सूजन से आराम दिलाता है।
कम करता है अल्जाइमर का खतरा
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं लहसुन खाने से याददाश्त भी मजबूत होती है।
शरीर में आती है फुर्ती
सर्दियों के मौसम में अक्सर हमारा बिस्तर से उतरने का मन नहीं करता है। ऐसे में हमारी हड्डियां और मसल्स अकड़ जाती हैं. लेकिन लहसुन के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।। साथ ही इसके सेवन से थकावट और कमजोरी भी महसूस नहीं होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।