विस्तार
Garlic Water Benefits: इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि लहसुन खाने के कई सारे फायदे होते है। यही कारण है कि आयुर्वेद में लहसुन को एक जड़ी-बूटी माना गया है। जबकि घरों में इसे मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से आपके शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं। अगर नहीं पाता परेशान न हों, आज हम आपको गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से होने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही वजन घटाने में भी ये बेहद कारगर साबित होता है। दिल से जुड़ी समस्याओं में भी ये बेहद फायदेमंद होता है।
गर्म पानी के साथ लहसुन के सेवन से होने वाले फायदे
डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए ये बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको गर्म पानी के साथ दो लहसुन का सेवन करना होगा। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही ये एंटी डायबेटिक गुणों से भरपूर होता हैं। इसकी मदद से शरीर में डायबिटीज का जोखिम भी कम होता है।
दिल के लिए फायदेमंद
गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से आपका दिल सेहतमंद बना रहता है। इसमें मौजूद कार्डियो प्रोटेक्टिव एक्टिविटी आपको दिल से जुड़ी होने वाली समस्याओं से सुरक्षित रखता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
सर्दी-जुकाम से आराम
लहसुन एंटीबायोटिक और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होता है, जिससे हमारा शरीर कई बैक्टीरियल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकता है। लहसुन के सेवन से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से सुरक्षा मिलती है।
ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
लहसुन के सेवन से हमें अपने खून को नेचुरल तरीके से पतला करने में मदद मिलती है। यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन को गर्म पानी के साथ लेते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
कोलेस्ट्रॉल
बॉडी में फैट एक फैट ब्लड वैसल्स में जमा होता है जिसे कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से वेसल्स में ब्लड रुकने का खतरा होता है, ऐसे में हार्ट अटेक का खतरा बढ़ जाता है। यदि गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन किया जाए तो इससे कोलेस्ट्रॉल
को कंट्रोल किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।