विस्तार
Bad Habits for Kidney: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसी के जरिए शरीर का एक्स्ट्रा फ्लुइड (गैर-जरूरी तरल) मूत्र नलिका द्वारा बाहर निकल जाता है। यदि किडनी में किसी तरह की खराबी आ जाए तो शरीर से नुकसानदायक तत्व बाहर नहीं निकल पाएंगे हैं। इससे धीरे-धीरे बॉडी के दूसरे में भी दिक्कत आने लगती है। ऐसे में इंसान की मौत भी सकती है। इसलिए किडनी की देखभाल करना बेहद जरूरी है। आज हम आपको ऐसी पांच खराब आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो जाने-अंजाने में शायद आप भी करते होंगे। ये आदतें किडनी को धीरे-धीरे डैमेज कर सकती हैं।
किडनी के लिए खतरनाक आदतें
कम पानी पीना
कई लोगों को पानी पीने का होश ही नहीं रहता, जबकि ये एक बहुत खतरनाक आदत है। किडनी सही ढंग से काम कर सके, इसके लिए दिनभर मे 5-7 लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है। इससे कम पानी पीना सीधे तौर पर अपनी किडनी को गंभीर खतरे में डालने जैसा है।
शुगर का अत्यधिक सेवन
ज्यादा मात्रा में शुगर वाली चीजें खाने से किडनी डैमेज हो सकती हैं। मीठे का अधिक सेवन किडनी को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आपको डायबिटीज का शिकार भी बना सकता है। इसलिए सीमित तौर पर ही मीठी चीजों का सेवन करना चाहिए।
पूरी नींद न लेना
पूरी नींद लेना हमारे लिए बहुत जरूरी है। हमें रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए, जो शरीर की फिटनेस के लिए आवश्यक है। नींद लेने से हमारे शरीर के सभी अंगों को आराम मिलता है। कम नींद लेने से किडनी समेत अन्य अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
पेनकिलर का अधिक सेवन
बीमार होने पर कभी-कभी पेनकिलर या दूसरी दवाएं खाने पर दिक्कत नहीं होती है। लेकिन अधिक मात्रा में पेनकिलर का सेवन किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, दवाओं में तेज साल्ट होता है, जिसे साफ करने में किडनी को बहुत ताकत लगानी पड़ती है। ऐसे में किडनी फेल होने का खतरा होता है।
भोजन में अधिक नमक का सेवन
भोजन का स्वाद बढ़ाने और बीमारियों से बचने के लिए नमक खाना हमारे लिए जरूरी होता है। लेकिन जरूरत से अधिक नमक का सेवन किडनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए इसलिए कोशिश करें कि आप खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल न करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।