विस्तार
Camphor For Hair Growth: आजकल की गड़बड़ लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हमारे शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में आजकल बाल झड़ना लोगों में बहुत आम हो गया है। ज्यादातर लोग कम उम्र में भी हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर आपके बाल भी बहुत तेजी से झड़ रहे हैं, और आप इसके लिए तरह-तरह के उपाय करके थक गए हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको हेयर फॉल की समस्या से निजात पाने का एक असरदार और घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। दरअसल, कपूर सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है। ये न केवल पूजा पाठ में काम आता है बल्कि ये आपको हेयर फॉल की समस्या से भी बचाता है। कपूर हेयर ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके इस्तेमाल से न केवल आपके बालों का झड़ना बंद हो जाता है, बल्कि इससे नए बाल भी उगने लगते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि कपूर का तेल को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही जानेंगे कि इसे बनाने की विधि क्या है , जिसे लगाने से बालों को हेयर ग्रोथ के अलावा भी बहुत सारे फायदे मिलते हैं।
फायदे
- कपूर और फिर कपूर का तेल एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होता है। ये हमारे स्कैल्प के लिए एक डिटॉक्सीफायर के जैसा काम भी करता है। दरअसल, कपूर हमारे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे हेयर ग्रोथ होने में काफी मदद मिलती है।
- यही कारण है कि इसे लगाने से बालों का झड़ना बेहद कम हो जाता हैं। साथ ही बालों से स्प्लिट एंड्स जैसी अन्य समस्याएं भी खत्म हो जाती है। यदि बालों में रूखापन और रूसी की समस्या हो तो कपूर का तेल बहुत काम का साबित हो सकता हैं।
कपूर का तेल बनाने की विधि
हेयर फॉल रोकने के लिए कपूर के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप धीमी आंच पर नारियल के तेल को गर्म कर लें। अब आंच बंद करके उसमें कपूर डालकर उसके घुलने तक इंतजार करें। बस इतने में आपका कपूर का तेल तैयार हो जाएगा। ध्यान रखें कि तेल ठंडा होने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।