विस्तार
Vitamin Deficiency: कई बार हम सोए होते हैं, या कुछ काम कर रहे होते हैं, तो अचानक से हमारे हाथ या पैर में झनझनाहट सी महसूस होती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें विटामिन की कमी, डायबिटीज और शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना शामिल है। लेकिन आम तौर पर देखा जाए तो झनझनाहट का मुख्य कारण हमारे शरीर में विटामिन बी और विटामिन ई की कमी हो सकती है। इन विटामिन की कमी के कारण कई बार ऐसा महसूस होता है कि हाथ-पैरों पर चीटियां चढ़ रही हैं। ऐसे में यदि आप खुजली भी कर लें तो भी राहत नहीं मिलती। साथ ही हाथ पैर में दर्द भी होता है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी होती है तो यहां हम आपको हाथ-पैरों की झनझनाहट कम करने के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
हाथ-पैरों की झनझनाहट से कैसे पाएं छुटकारा
हाथ पैर में झनझनाहट की समस्या को दूर करने के लिए डाइट में कुछ बदलाव करने और जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में मीट शामिल कर सकते हैं, जो लीवर विटामिन बी का अच्छा स्त्रोत है। वहीं अगर आप शाकाहारी हैं, तो आप स्प्राउट्स और वेजिटेबल ऑयल का सेवन कर सकते हैं।
सूरजमुखी का तेल और राजमा भी विटामिन बी का एक अच्छा स्रोत होता है। एवोकाडो से भी आपको फायदा देखने को मिल सकता है। वहीं अगर आप सूखे मेवों का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो आपको झनझनाहट की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपके हाथ या पैर कर किसी तरह का प्रेशर है तो इसे हटाएं। अधिक देर तक हाथ-पैर मोड़कर बैठने से भी झनझनाहट हो सकती है। ऐसे में थोड़ी देर चलने की कोशिश करें। हाथों में झनझनाहट होने पर मुट्ठी बंद करें और फिर खोलें। कुछ देर में आपको आराम महसूस हो सकता है।
पैरों में झनझनाहट हो तो अपने पंजों को आगे-पीछे करके देखें, यदि ये ऑक्सीजन की कमी से हो रहा होगा तो ऐसा करने से आपको राहत मिल जाएगी। अगर आपको झनझनाहट हो रही है और आपको नहाना है तो गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी से ही नहाएं। गर्माहट से आपका दर्द बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।