विस्तार
Eye Care Tips: बदलते समय के साथ हमारी लाइफस्टाइल में काफी सारे बदलाव आए हैं, जिससे हमारे शरीर पर भी काई तरह के प्रभाव पड़े हैं। ऐसे में यदि कोई समस्या सबसे ज्यादा सामान्य होती जा रही है तो वह है आंखों का समय से पहले कमजोर होना। आजकल काफी कम उम्र में ही लोगों की आंखें खराब हो जाती हैं और चश्मा लगाने की नौबत आ जाती है। मोबाइल, लैपटॉप, टीवी या फिर किताबों में आंखे गड़ाए रखने से आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती हैं। बच्चों में भी इस तरह की समस्या देखने को मिल रही है। अगर आपकी या आपके बच्चों के आंखों की रौशनी भी कमजोर हो रही है, तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इससे आगे चलकर आपको अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय
1. बादाम (Almonds)
बादाम हमारे लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है, ऐसे में ये आखों के लिए भी लाभदायक होता है। बादाम में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स आंखों की रोशनी बढ़ाने में हमारी मदद करते हैं। रोजाना रात में भिगोकर अगली सुबह खाने से बहुत फायदे मिलते हैं। वहीं दूध के साथ भी बादाम का सेवन किया जा सकता है।
2. आंवला (Amla)
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पावरफुल न्यूट्रीएंट्स मौजूद होते हैं। साथ ही, यह रेटिनल सेल्स को बेहतर करने का आयुर्वेदिक नुस्खा है। आप आंवला के रस की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर दिन में दो बार पी सकते हैं। इसके अलावा शहद में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
3. विटामिन ए (Vitamin A)
हमारी डाइट में विटामिन ए को शामिल करना आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन ए आंखों के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है। ये गाजर, पपीता, आंवला, हरी और पत्तेदार सब्जियों के अलावा शिमला मिर्च मौजूद होता है।
4. सूखे मेवे (Dry Fruits)
सूखे मेवे जैसे किशमिश और अंजीर भी आंखों की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।