विस्तार
Vastu Tips For Money: घर और परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें पैसों की जरूरत होती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता है। ऐसे में लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रखी चीजों से लेकर कमरों की दिशाएं तक काफी महत्व रखती हैं। घर में रखी हर चीज में एक ऊर्जा होती है, जो घर की तरक्की को प्रभावित करती है। इसलिए पैसों की समस्या के पीछे वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आर्थिक तंगी दूर करने के लिए आपको क्या करना चाहिए और किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मुख्य द्वार पर करें ये उपाय
इसके लिए आपको अपने घर के मेन गेट पर कुछ उपाय करने होंगे, जिससे आप इन समस्याओं से छुटकारा पा लेते हैं। सबसे पहले आपको घर का वास्तु सही रखने के लिए घर के मंदिर में हर दिन सुबह धूप जलाना चाहिए। इसके बाद थोड़े से जल में हल्दी मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर इस पानी के छींटे मारें।
इसके बाद आपको दरवाजे के दोनों तरफ साफ जल प्रवाहित करना है। इस उपाय से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होने लगता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हल्दी के पानी से मुख्य द्वार पर छिड़काव करने से वास्तु दोष दूर होता है।
Jyotish Upay: इन ज्योतिष उपाय से खुल जाएगी किस्मत, सभी परेशानियां होंगी दूर, हो जाएंगे मालामाल
इसके अलावा आपको घर में हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। दरअसल, जहां गंदगी होती है, मां लक्ष्मी वहां कभी नहीं आती हैं। इसलिए आपको अपना घर साफ-सुथरा रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।