विस्तार
भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर जब सेमीफाइनल में पहुँची तो जहां एक तरफ देश इस जीत के जश्न में डूब गया, वहीं एक सामाजिक कार्यकर्ता के कदम ने सबको चौंका दिया...
सामाजिक कार्यकर्ता पी. उल्हास ने एक और शिकायत दर्ज कराई है। भारत पाकिस्तान मैच के बाद अमिताभ बच्चन पर राष्ट्रगान गलत गाने की शिकायत दर्ज कराने वाले उल्हास ने खिलाड़ियों के खिलाफ यह शिकायत की है। उनका मानना है कि खिलाड़ियों के हेलमेट पर तिरंगा नहीं होना चाहिए।
फिल्म निर्माचा और कार्यकर्ता उल्हास के अनुसार हेलमेट पर तिरंगा लगाना गैर-कानूनी है।
उनका कहना है कि खिलाड़ी मैदान पर थूकते हैं और हेलमेट को कई दफा ग्राउंड पर भी रखा जाता है। इससे राष्ट्र का अपमान होता है।
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तिरंगा नहीं लगाते, मगर कोहली, रैना समेत कई खिलाड़ी ऐसा करते है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर के साथ भी तिरंगे के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था।
29 सितंबर 2004 को BCCI के वकील के.के. वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा-
“अगर भारत इंग्लैंड के खिलाफ खेलता है, तो वह टीम BCCI की आधिकारिक टीम है, न की भारत की।”
य़ही कारण है कि BCCI का लोगो हेलमेट पर होता है। देश का झंडा एक अलग मसला है। खैर अब इस मसले का हल जो भी निकले, मगर हमारी चाहत यही है कि वर्ल्ड कप भारत ही आए।