विस्तार
फॉर्च्यून मैगजीन ने अपने कवर पर हिन्दुओं के देवता भगवान विष्णु के रूप में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की तस्वीर प्रकाशित की है। अमेरिका में रहने वाले हिन्दुओं ने इस विवादित तस्वीर पर कड़ा विरोध जताया है। इस कवर पेज को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही विवाद खड़ा हो गया।
जनवरी महीने की मैगजीन के इंटरनेशनल एडिशन में छपी एक फीचर स्टोरी में अमेजन कंपनी की भारत में पहुंच के बारे में बताया गया है। इस स्टोरी का टाइटल 'अमेजन इन्वेड्स इंडिया' बताता है कि बेजोस का लक्ष्य आने वाले समय में खरबों डॉलर के बाजार को कवर करना है।
मैगजीन के इस नए एडिशन के कवर फोटो से सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह तरह से इसकी आलोचना कर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
मैगजीन के कवर पेज पर 'अमेजन की भारत पर चढ़ाई' हेडिंग के साथ बेजोस को भगवान विष्णु के अवतार में दिखाया गया है। कवर पर बेजोस भगवान विष्णु की ही तरह हाथ में कमल का फूल पकड़े हुए हैं।
किसने बनाया स्केच?
विष्णु का स्केच सिडनी के नाइजेल बुकानन ने बनाया है। वे वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स और एमटीवी के लिए भी काम करते रहे हैं।
वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। सोशल मीडिया पर हुआ जमकर विरोध
विरोध के बाद फॉर्च्यून के एडिटर-इन-चीफ एलन मरे ने माफी मांग ली है।
https://twitter.com/alansmurray/status/686035269729021952
बेजोस कौन हैं?
ई-रिटेलर कंपनी अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस 2015 में दुनिया के पांचवें और अमेरिका के तीसरे सबसे अमीर शख्स रहे। बेजोस की नेट वर्थ में बीते एक साल में 77 पर्सेंट का इजाफा हुआ।