विस्तार
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की 'पलक' यानी के किकू शारदा को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी 'एमएसजी-2' के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट पेश किया था। उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।
सिर्फ किकू ही नहीं कुल नौ लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज है। जिनमें कीकू शारदा (पलक), सुनील ग्रोवर (गुत्थी), असगर अली (दादी), राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटी का नाम शामिल है।
डेरा सच्चा सौदा समर्थकों का आरोप है कि 27 दिसंबर को टेलीकास्ट किया गया एक शो 'जश्न-ए-आज़ादी' के कॉमेडी एक्ट में 'एमएसजी-टू' के एक सीन के साथ छेड़छाड़ की गई। हालांकी किकू ने ट्विटर पर माफी भी मांग ली है।
सोशल मीडिया में भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया हो रही है। देखिए ट्विटर पर क्या कह रहे हैं लोग
https://twitter.com/ANI_news/status/687174077182771200
https://twitter.com/kikusharda/status/675823152711098369
https://twitter.com/Atheist_Krishna/status/687208566491488257
https://twitter.com/khabarbaazi/status/687214131015888898
https://twitter.com/rukhsarbhagu/status/681439261829144576
https://twitter.com/thetanmay/status/687185772278071296
https://twitter.com/_anujsinghal/status/687189248328466433
https://twitter.com/rojimjohn/status/687214225744240640