विस्तार
अभी तक आपने सुना होगा की घर में या स्कूल में सांप या कोई छोटा-मोटा जानवर घुस आया हो, लेकिन हाल ही में बैंगलुरू के एक स्कूल की घटना ने सबको सकते में डाल दिया।
बैंगलुरू के व्हाइट फील्ड इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में हाल ही में एक खतरनाक तेंदुआ घुस गया। स्कूल के गार्ड की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ तो लिया, लेकिन तेंदुए ने स्कूल में जबरदस्त घमासान मचा दिया। विबग्योर स्कूल के गार्ड ने सुबह स्कूल में तेंदुए को देखा। उसे देखते ही सभी लोग डर गए। आइए जानते है क्या है ये पूरा माजरा-
ये घटना है बैंगलुरू के विबग्योर स्कूल की जहां के गार्ड ने सुबह स्कूल में तेंदुए को देखा। तेंदुए की खबर लगते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। तेंदुए को देख लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस दौरान तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया, तेंदुए ने कई लोगों को घायल भी कर दिया।
स्कूल परिसर में तेंदुआ उस समय घुस आया जब कुछ स्टाफ काम कर रहा था। तभी तेंदुए ने एक शख्स पर हमला कर दिया और शख्स को जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद शख्स खुद को तेंदुए से मुक्त कराने में जुट गया। उसने तेंदुए को खुद से हटा दिया। इसके बाद तेंदुए ने एक के बाद एक करके छह लोगों को घायल कर दिया और पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मचा गया।
गार्ड ने तेंदुए को देखते ही तुरंत इसकी जानकारी स्कूल मैनेजमेंट के साथ ही वन विभाग को दी। वैसे तो काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के दल ने तेंदुए पर काबू पा लिया, लेकिन पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने पांच लोगों पर हमला भी किया।
https://youtu.be/xjKydrOdq3c
https://youtu.be/yhjyVTDPh74
video credit: tv9 gujrati