विस्तार
ट्विटर पर अपनी बेबाकी के लिए फेमस एक्टर ऋषि कपूर कीकू शारदा के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। ऋषि कपूर ने कहा कि
'वो भी राम रहीम का किरदार निभाएंगे और देखते हैं कि कौन उन्हें गिरफ्तार करता है।'
कॉमेडी नाइट विद कपिल की 'पलक' यानी के कॉमेडियन कीकू शारदा को हाल ही में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की नकल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ये बात कहीं। इसके अलावा फराह खान, कपिल शर्मा जैसी सेलेब्रिटीज ने भी कीकू की गिरफ्तारी को गलत बताया है।
कीकू पर आरोप है कि उन्होंने संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म 'द मेसेंजर ऑफ गॉड' में उनके रोल की नकल की थी। गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उन्हें एक लाख रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया।
ये ट्विट्स किेए सेलेब्स ने
https://twitter.com/chintskap/status/687332957246259200
https://twitter.com/TheFarahKhan/status/687238767472594944
https://twitter.com/SonuSood/status/687342422569955328
https://twitter.com/KapilSharmaK9/status/687238161135726592