मजे की बात यह रही कि उसी कार्यक्रम में हमारे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। बालियान ने उन्हीं की तरफ देखकर कहा कि अब आप ही कुछ कर सकते हैं, पश्चिमी यूपी के छात्रों को आरक्षण दे दीजिए तभी सब ठीक हो पाएगा। मान लीजिए बालियान साहब के कहने पर पश्चिमी यूपी के छात्रों को आरक्षण दे भी दिया जाए तो क्या वो वाकई जामिया के बच्चों के साथ कुछ करेंगे? क्या नेता जी ने पश्चिमी यूपी के बच्चों को गुंडा समझ लिया है?तो क्या पश्चिमी यूप के बच्चे जामिया में अपना भविष्य संवारने नहीं बल्कि सबक सिखाने जाएंगे?#WATCH Union Minister Sanjeev Balyan in Meerut: Main Rajnath ji se nivedan karoonga, jo JNU,Jamia mein desh ke virodh mein naare lagate hain inka ilaaj ek hi hai,pashchim Uttar Pradesh ka wahan 10% reservation karwa do,sabka ilaaj kar denge,kisi ki zarurat nahi padne ki (22.1.20) pic.twitter.com/qoYmlxR3Ce
— ANI UP (@ANINewsUP) January 23, 2020