विस्तार
करण सिंह ग्रोवर फिल्मों रहें या न रहें, मगर सुर्खियों में रहना उन्हें बखूबी आता है। कुछ करें या न करें, चर्चाएं उन्हें घेरे रखती हैं। इस बार करण सुर्खियों में है अपनी पहली पत्नी जैनिफर विंगेट के कारण।
टीवी एक्ट्रेस जैनिफर ने अपने और करण सिंह ग्रोवर का तलाकनामा लीक होने पर हैरानी जताई है। इस मामले पर जैनिफर ने काफी नाराजगी जताई हैं।
तलाक के कागजात लीक होने पर जैनिफर काफी गुस्से में हैं। यह कागजात हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो गए थे।
जैनीफर ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने ‘इन्टाग्राम’ पर अपनी नाराजगी कुछ इस तरह जताई:
जैनिफर से तालाक के समय करण ने ट्वीट कर यह कहा था:
https://twitter.com/Iamksgofficial/status/541996561513709568
करण और जैनिफर ने अपने तलाक के कारण का खुलासा न करने का फैसला किया था। जैनिफर के अलावा करण ने टीवी एक्ट्रैस श्रद्धा निगम से भी शादी की। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। फिलहाल, करण बॉलीवुड बेब बिपाशा बसु को साथ अफेयर के लिए सुर्खियों में हैं। कहा जाता है कि करण के रिश्त के खत्म होने की वजह भी बिपाशा ही थी।