आपने हमेशा देखा होगा कि पड़ोसियों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर झगड़े होते रहते हैं। कभी-कभी नौबत मारपीट की भी आ जाती है। पर कभी आपने सुना है कि मुर्गे को लेकर दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो सकता है। यह सुनने में अजीब है मगर सच है।
फ्रांस का मॉरिस नाम का मुर्गा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मुर्गा हर रोज सुबह तेज आवाज में बांग देता है जिस कारण पड़ोसियों और मुर्गे के मालकिन के बीच इस कदर विवाद बढ़ गया कि मामला अदालत तक पहुंच चुका है।
पड़ोसियों के अनुसार मुर्गा हर सुबह तेज आवाज में बांग देता है, जिससे उनकी नींद खराब हो जाती है और साथ ही पर्यटकों को भी मुर्गे के बांग के कारण परेशान हो जाते हैं। जबकि मुर्गे की मालकिन का कहना है कि वो सैंड-पियरे डी-ऑलेरॉन गांव में रहते हैं और यह बहुत ही सामान्य बात है।
इस मुर्गे की और उसकी मालकिन की मुश्किलें तब से बढ़ने लगीं जब से उन्हें मुर्गे के कारण नोटिस मिला। नोटिस में मुर्गियों को घर से हटाने और पड़ोसियों से गलत व्यवहार करने की बात कही गई थी। हालांकि नोटिस के बाद मुर्गे को उसकी मालकिन ने एक पिंजरे में रखा पर इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
साल 2017 के बाद साल 2018 में मुर्गे की तेज आवाज में बांग देने से परेशान पड़ोसियों ने इस मामले को लेकर कोर्ट का सहारा लिया। जानकारी के अनुसार इस मामले का हल निकालने के लिए और मुर्गे को बचाने के लिए यहां के मेयर ने भी बहुत कोशिश किया।