विस्तार
क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 ने दुनिया भर में धूम मचा रखी है। विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, ब्रेंडन मैक्कुलम सरीखे कई नाम हम सबके जहन में आते हैं।
वैसे तो लोग टी-20 क्रिकेट को ताकत का खेल मानते हैं, यानि जो जितने लंबे छक्के मारे, वो उतना बड़ा खिलाड़ी। मगर
‘पुरुषप्रधान’ इस खेल में एक महिला क्रिकेटर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो टी-20 के इतिहास में कोई भी दूसरा पुरुष या महिला खिलाड़ी नहीं बना सका है। इस महिला खिलाड़ी ने तमाम बड़े-बड़े नामों के छक्के छुड़ा दिए।
भले ही इंग्लैंड की टीम 5 रनों से मैच हारकर खिताब की रेस से बाहर हो गई, मगर टीम की कैप्टन शार्लेट एड्वर्ड्स ने टी-20 क्रिकेट में रनों का अबांर लगा दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में शार्लेट ने किया ऐसा कारनामा जहां तब पुरुष क्रिकेटरों में से कोई भी नहीं पहुँच सका।
शार्लेट टी-20 इंटरनेश्नल मैचों में 2500 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई है। पुरुष और महिला क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाली शार्लेट पहली खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी के दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया।
पुरुष क्रिकेटरों की बात करें, तो इसमें ब्रेंडन मैक्कुल 2140 रन के साथ टॉप पर हैं। विराट के 1552 रन और गेल के 1510 रन हैं। वो आंठवे और नौवें स्थान पर हैं। वहीं शार्लेट ने 95 टी-20 मैचों में 33 की औसत से 2605 रन बनाए हैं।
Well Done Lady..!!