ये है दुनिया की सबसे खतरनाक झील, जो जानवरों को बना देती है पत्थर
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Tue, 12 Feb 2019 06:37 PM IST
दुनिया में एक ऐसी झील है जिसके संपर्क में आते ही जीव-जंतु पत्थर बन जाते हैं। हालांकि, ऐसा साफ तौर पर इसलिए कहा जाता है क्योंकि कुछ पुरानी तस्वीरें यही बयां करती हैं । जी हां, नैट्रॉन नाम की ये झील उत्तरी तंजानिया स्थित है।
अफ्रीकी देश उत्तरी तंजानिया में नेट्रान झील के विषय में कहा जाता है कि इस झील के संपर्क में आने से सभी जीव जंतु पत्थर के बन जाते है। दरअसल नैट्रॉन झील में क्षारीय पानी का पीएच 10.5 के बराबर है और इतना कास्टिक है कि यह जानवरों की त्वचा और आंखों को जला देता है। पानी की क्षारीयता सोडियम कार्बोनेट और अन्य खनिजों से आती है जो आसपास की पहाड़ियों से झील में बहती हैं।
पूर्वी अफ्रीका में गायब हो रहे जानवरों पर लिखी गयी किताब 'अक्रॉस द रवाजेड लैंड' में बताया गया है कि झील में अत्यधिक रिफ्लेक्टिव नेचर ने उन्हें दिग्भ्रमित किया फलस्वरूप वे पत्थर के बन गए। इस झील के पानी में नमक और सोडा की मात्रा बहुत ही ज्यादा है, पानी में सोडा और नमक की ज्यादा मात्रा इन पक्षियों के मृत शरीर को सुरक्षित रखती है।
पानी में अल्कलाइन का स्तर पीएच9 से पीएच 10.5 है, यानी अमोनिया जितना अल्कलाइन। झील का तापमान भी 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। पानी में वह तत्व भी पाया गया जो ज्वालामुखी की राख में होता है। इस तत्व का प्रयोग मिस्रवासी ममियों को सुरक्षित करने के लिए रखते थे।