विस्तार
गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल करने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। अब आगरा के इन दो भाईयों को ही ले लीजिए। इन्होनें बनाया है दुनिया का सबसे बड़ा 'कच्छा', हां... हां.. आजकल की भाषा में अंडरवियर। इस अंडरवियर की लम्बाई 18 फुट है और वजन 2 किलो।
अंडरवियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वालों के लिए पहली पसंद है। जितना बड़ा सिलना चाहो सिल लो भाई। हालाकि आगरा के अनीस और फैज़ल ने अंडरवियर की सिलाई के लिए आठ घंटों की कड़ी मेहनत के साथ ही इसे बनाने में लगभग पांच हज़ार रुपये खर्च किए है।
गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए गिनीज़ बुक को वीडियो और फोटोज़ भेजी गई हैं। हम भी यही उम्मीद करते हैं कि इस विशाल कच्छे का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाए। बाद में इसका इस्तेमाल टेंट लगाने में तो आ ही जाएगा।
credit-news18