विस्तार
ऑस्कर अवार्ड दुनिया का सबसे लोकप्रिय, चर्चित और प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इनकी शुरुआत आज ही के दिन 16 मई 1929 में हुई थी। पहले ऑस्कर समारोह में करीब 257 मेहमान शामिल हुए थे। ऑस्कर अवार्ड पहले एकेडमी अवार्ड्स के नाम से जाने जाते थे। लेकिन क्या आपको पता है इस अवॉर्ड को जीतने वाले लोग कभी भी इसको बेच नहीं सकते। ऐसा इसलिए क्योंकि इस ट्रॉफी पर पूरी तरह से उनका मालिकाना हक नहीं होता। ऐसी ही कई और दिलचस्प बातें हैं आप ऑस्कर के बारे में नहीं जानते होंगे।
1. आज तक सिर्फ एक बार ही ऑस्कर ट्रॉफी लड़की की बनाई गई थी। जिसे 1938 में अमेरिकी एक्टर EDGAR BERGEN को दिया गया था।
2. सेकेंड वर्ल्ड वार के दौरान मेटल (धातुओं) की कमी हो गई थी। जिसके चलते तीन साल तक ऑस्कर ट्रॉफी प्लास्टर की बनाई गई थी बाद में उस पर पेंट करके रंग चढ़ाया गया था।
3. अगर ऑस्कर विजेता अपनी ट्रॉफी बेचना चाहें तो वो इसे सिर्फ अकादमी को ही बेच सकते हैं, वो भी सिर्फ 1 डॉलर में।
4. ऑस्कर अवॉर्ड का ऑफिशियल नाम ' अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट' है।
5. ऑस्कर के इतिहास में केवल 3 लोग ही ऐसे हैं जिन्होंने ये अवॉर्ड लेने से मना कर दिया।
6. 20 नॉमिनेशन के साथ साउंड मिक्सर kevin o'connell एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने 20 नॉमिनेशंस के बावजूद कोई अवॉर्ड नहीं जीता।
7. 1989 से And the winner is... को And the oscar goes to... बोला जाने लगा।
8. इंडविजुएल रूप में वाल्ट डिज्नी को सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने का रिकॉर्ड प्राप्त है। बता दें कि इसने 26 ऑस्कर्स जीते हैं।
9. Tatum O'Neal सबसे कम उम्र में अवॉर्ड जीतने वाले शख्स हैं जिन्हें मात्र 10 साल की उम्र में अवॉर्ड मिला था।
10. ऑस्कर का सबसे पहला समारोह 1929 में Hollywood Roosevelt Hotel में आयोजित किया गया था। जिसकी टिकट सिर्फ 5 डॉलर की थी।