Home Facts Most Dangerous Fish In The World

ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक आदमखोर मछलियां

Updated Wed, 11 May 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
Fluss-Monster_S4_image16x9
Fluss-Monster_S4_image16x9
विज्ञापन

विस्तार

नीला समंदर देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। इसके अंदर की दुनिया बहुत ही विशाल है। इस दुनिया में कई जीव रहते हैं। इनमें से कई बेहद ही छोटे और खूबसूरत हैं तो कई बेहद ही विशाल और खतरनाक हैं। ये चाहे मगरमच्छ हों या फिर शार्क, व्हेल या फिर पिरान्हा। आपने खतरनाक शार्क या पिरान्हा मछलियों के बारे में तो सुना ही होगा जो बेहद ही खतरनाक होती है। दरअसल पानी के अंदर कई ऐसी मछलियां हैं जो न सिर्फ आपके लिए जानलेवा हो सकती हैं, बल्कि यह मछलियां आदमी तक को भी खा जाती हैं। आज हम आपको पानी के इन मॉन्स्टर्स के बारे में बताएंगे जो हैं बेहद ही खतरनाक।

1.द नटक्रैकर (The NutCracker)pesu

ये मछली दुनिया की अत्यंत दुर्लभ मछलियों में से एक है और बहुत ही खतरनाक होती है। कई जगह इन्हें पेसू भी कहा जाता है। बता दें कि इस मछली के मुंह में दांत हैं, जो हू-ब-हू इंसानों की तरह हैं। पूरी तरह से विकसित एक पेसू मछली करीब चार फीट लंबी होती है। ये ब्राजील के अलावा पेरिस, स्कैंडिनेविया और ओशिनिया में पाई जाती है। हालांकि, इन जगहों के अलावा भी कई नदियों में इसके मिलने की खबरें आती रही हैं। नटक्रैकर मछली जिन क्षेत्रों में पाई जाती है, वहां तैराकों को जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया।

2.शार्क (shark)shark

शार्क मछली का नाम सुनते ही उसके खूंखार जबड़े हमारे सामने आ जाते हैं। आपको बता दें, आज तक शार्क के काटने से काफी मौतें हुई हैं। हर साल शार्क से काटे जाने की लगभग 50 घटनाएं रिकॉर्ड की जाती है, जिसमें सिर्फ 10 प्रतिशत ही जानलेवा साबित होती है। इनके दांत किसी आरी जैसे पैने होते हैं।

3.कॉन्गो टाइगर फिश (congo tiger fish)congo-tiger-fish

इस प्रकार की मछलियां अफ्रीकी देश में पाई जाती हैं। इस देश की कॉन्गो नदी में यह मछली ऐसी जगह पर मिलती हैं जिस जगह पर कम ही लोग पहुंचते हैं। यह मछलियां पिरान्हा से जुड़े होने के चलते पानी में मगरमच्छ को भी आसानी से खा जाती हैं। यह मछलियां इंसान का भी शिकार करने में माहिर होती हैं। इनके दांत धारदार और लंबे होते हैं। इनका वजन 450 किलो से अधिक भी होता है।

4.सॉफिश (Sofish)sofish

इस मछली की लंबाई सात फीट से 20 फीट तक होती है। इनको कम ही लोग देख पाते हैं। साथ ही यह मछलियां समुद्र की गहराइयों में पाई जाती हैं और यह बेहद ही खतरनाक मानी जाती हैं। यह नेट में भी नहीं पकड़ी जाती हैं। इनके फंस जाने की स्थिति में फिशरमैन इनको मार देते हैं। इनका भार 317 किलो तक पाया गया है।

5.डीमन फिश (Demon fish)demon-fish

दुनिया की सबसे खतरनाक मछली मानी जाती है डीमन फिश। यह बड़े से बड़े जीवों को भी निगल जाती है। यह अफ्रीका की कांगो रिवर में पाई जाती है।

6.लॉन्गनोज गार (Longnose gar)long-nose

यह मछलियां अमेरिका की लेक चैम्पलेन में भी पाई जाती हैं। इनका अस्तित्व बेहद ही पुराना है। इनका मुंह एक मगरमच्छ की तरह होता है। अमेरिका के अंदर इस मछली को क्रोकोडायल गार के नाम से भी पहचाना जाता है। इसका भार 136 किलो तक होता है।

7.क्वीनसलैंड ग्रोपर (Queensland Grouper)queensland-grouper

ऑस्ट्रेलिया की ब्रिसबेन नदी में इस मछली को देखा जा सकता है। इसकी खास बात यह होती है कि यह मछली अपना सेक्स बदल सकती है। बहुत सारी मादा मछलियों के बीच में एक नर ग्रोपर होता है। जब वह नर इनके समूह से हटता है तो समूह की सबसे बड़ी मछली अपने सेक्स को चेंज नर बन जाती है।

8.वेल्स कैटफिश (Wels Catfish)wels-catfish

यह मछली यूरोप में पाई जाती हैं। यह मछलियां अपने घरों के बचाव के लिए काफी सख्त होती हैं। अगर कोई तैरते हुए इनके घरों के पास पहुंच जाए तो यह उन्हें जरूर काटती हैं। अपने छोटे दांतों से भी यह जोरदार तरीके से काटती हैं।

9.पिरान्हा (Piranha)

pirahnaपिरान्हा मछली को भी आदमखोर जीवों में शुमार किया जाता है। कहते हैं कि 30 सेकंड के अंदर ये मछली इंसानी हड्डी तक चबा सकती है। पिरान्हा मछली के आदमियों पर अटैक करने की सबसे अधिक घटना अमेजन नदी में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree