Home Facts Most Dangerous Tourist Destination Of The World Antarctica Called End Of The Earth

Tourist Destination: यह है दुनिया का सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल, साल में 6 महीने रहता है अंधेरा

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 21 May 2023 11:29 AM IST
सार

आज हम आपको एक ऐसे खतरनाक पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना तो सभी चाहते हैं, लेकिन यहां पहुंचना बहुत मुश्किल है। इस जगह को धरती का आखिरी छोर भी कहा जाता है। 

विज्ञापन
दुनिया का सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल
दुनिया का सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

Most Dangerous Tourist Destination: रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ दिन ब्रेक लेने के लिए और सभी जिम्मेदारियों और टेंशन के कुछ दिन मुक्ति पाने के लिए लोक अक्सर छुट्टियां मनाने जाते रहते हैं। सर्दी का मौसम हो तो लोग गर्म जगह जाना पसंद करते हैं और गर्मी का मौसम हो तो लोग ठंडी जगह जाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे खतरनाक पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना तो सभी चाहते हैं, लेकिन यहां पहुंचना बहुत मुश्किल है। इस जगह को धरती का आखिरी छोर भी कहा जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं अंटार्कटिका महाद्वीप की, जो धरती के सातों महाद्वीपों में से सबसे ठंडा है। अंटार्कटिका का 98 फीसदी हिस्सा पूरे साल बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है। बहुत सारे लोग यहां घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन यहां पहुंचना आसान नहीं है। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक पर्यटन स्थल माना जाता है।

दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद ये महाद्वीप लगभग  2 किमी मोटी बर्फ की चादर से ढका रहता है। यहां तेज बर्फीली हवाएं चलती हैं, जो खून को भी जमा सकती है। हालांकि यहां घूमने लायक कई पर्यटन स्थल हैं। खास बात ये है कि अंटार्कटिका महाद्वीप दुनियाभर में अकेली ऐसी जगह है, जहां छह महीने रात और छह महीने दिन रहता है। यहां केवल दो मौसम होते हैं, जिसमें गर्मियों में छह महीने तक उजाला रहता है और सर्दियों के छह महीने में अंधेरा रहता है।

 कौन सी जगहें हैं घूमने लायक
अंटार्कटिका महाद्वीप के उत्तरी भाग में मौजूद अंटार्कटिक प्रायद्वीप पर्यटन के लिए सबसे अच्छी जगहों में शुमार है। इसे ‘हाउस ऑफ आइस फॉरेस्ट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां की बर्फीली चोटियां और विशाल ग्लेशियर पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यहां बड़ी संख्या में पेंगुइन देखने को मिलते हैं। इसके अलावा अंटार्कटिका में दक्षिण शेटलैंड द्वीप भी पर्यटन के लिहाज से काफी शानदार जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree