Home Facts World Expensive Foods

98 लाख में खरीदें दुनिया का सबसे महंगा खाना!

Updated Wed, 27 Apr 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
Top-Ten-List-of-Most-Expensive-Food-in-the-World-Italian-White-Alba-Truffle
Top-Ten-List-of-Most-Expensive-Food-in-the-World-Italian-White-Alba-Truffle
विज्ञापन

विस्तार

आप अगर खाने के शौकीन हैं और जायके के लिए कितनी भी कीमत अदा कर सकते हैं। तो दुनिया के सबसे महंगे खाने के बारे में क्या कहेंगे, जहां एक खरबूज के लिए 14 लाख रुपए देने पड़ते हैं। जानिए ऐसी ही महंगे खाने के बारे में:

यूबरी किंग मेलन्स

185712_2014101419393194293100खरबूजे तो आपने खुब खाए होंगे लेकिन ये कोई आम खरबूजा नहीं है। यह यूबरी किंग खरबूजा अपनी मिठास की वजह से 14 लाख का है और इसे खरीदने के लिए नीलामी भी होती है। साल 2008 में 100 से ज्यादा खरबूजों को ब्लॉक कर दिया गया था। हाल ही में एक बिज़नेसमैन ने यह खरबूजा 23 हज़ार डॉलर्स में खरीदा था। कीमत- 14,01,150 रुपए

डोमेनिको क्रोल्लाज़ पिज़्जा रोयल 007

185712_201410141939319726830012 इंच के इस पिज़्जा में कॉग्नैक में भीगे लॉबस्टर, शैम्पेन में डूबे केवियर (मछली के अंडे), टमाटर सॉस, स्टॉकिश सैलमन, सूअर का मीट से बना है। इतना ही नहीं, इस पिज़्जा पर 24 कैरेट गोल्ड के फ्लेक्स डाले जाते हैं। यह घर के लिए ऑर्डर नहीं होता।यह डोमेनिको क्रोल्ला एक स्टॉकिश शेफ की डिश है। 007 के नाम से फेमस इस पिज़्जा को इन्होंने ही बनाया है। कीमत- 2,57,294 रुपए

इटालियन व्हाइट एल्बा ट्रफल

185712_2014101419393199853900दुनिया का सबसे महंगा फूड है व्हाइट ट्रफल, लेकिन उससे ज्यादा महंगा है इटालियन व्हाइट अल्बा। कुछ साल पहले हांगकांग के एक कपल ने 1.51 किलोग्राम का ट्रफल खरीदा था। इसकी कीमत 98,01,680 रुपए थी। कीमत- 98,26,551 रुपए

अलमास केवियर

185712_201410141939322314000ईरान में यह बहुत ही रेयर फूड आइटम है। केवियर पहले से ही बहुत महंगे होते हैं, लेकिन अलमास केवियर उससे भी कई गुना महंगे हैं। पूरे लंदन में यह सिर्फ केवियर हाउस एंड प्रुनियर नाम के स्टोर पर ही मिलते हैं। यहां किलो के हिसाब से केवियर मिलते हैं और 24 कैरेट गोल्ड के डब्बे में बेचे जाते हैं। वहीं, अगर आप सिर्फ इसे चखना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको 76,575 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। कीमत- 15,31,512 रुपए

डेनसुके ब्लैक वाटरमेलन

185712_201410141939324627400यह तरबूज़ सिर्फ जापान के होक्केंदो शहर में होता है, खासकर डेनसुके वेरायटी। यह पूरे साल में सिर्फ एक दर्जन ही उगाए जाते हैं। खाने में यह तरबूज़ बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इतना ही नहीं, यह 4 लाख रुपए में सिर्फ 7.71 किलो वजन का ही तरबूज़ मिलता है। वज़न के मुताबिक, इसके दाम भी बढ़ जाते हैं। कीमत- 3,73,689 रुपए

बॉम्बे ब्रेससरीज़ समुद्री खज़ाना करी

185712_201410141939327323300इस डिश में सबसे खास है गोल्ड कोटेड स्टॉकिश लैबस्टर, चार समुद्री शेल, 4 क्वैल के अंडे और इन सबमें भरा जाता है केवियर। केवियर मछली के सबसे महंगे अंडे होते हैं। कीमत- 1,96,033 रुपए

क्राफ्ट्सटिक वगयु रिबेसे स्टिक

185712_201410141939328837000वगयू बीफ में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं। साथ ही, इस मीट की यह भी खासियत है कि इसमें ऐसे रेशे होते हैं जो मोनो सैचुरेटिड फैट को सैचुरेटिड फैट में बदल देते हैं। यह मीट सबसे ज्यादा जापान के कोबे शहर में मिलता है। यह डिश न्यूयॉर्क के क्राफ्ट्सटिक रेस्टोरेंट में सर्व होती थी। कीमत- 1,71,529 रुपए

ज़िलियन डॉलर लॉबस्टर फ्रिट्टाटा

185712_2014101419393211070400यह एक तरह के अंडे से बनाया गया ऑमलेट होता है, लेकिन न्यूयॉर्क के ले पार्कर मैरिडियन होटल में इस डिश में लॉबस्टर क्लॉ और सवरुगा केवियर मिलाया जाता है। वैसे इस डिश का नाम नोर्मा है, लेकिन इस होटल में इसे ज़िलियन डॉलर लॉबस्टर फ्रिट्टाटा के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, अगर आपको इस डिश में और सवरुगा केवियर डलवाने हैं, तो दो चम्मच केवियर के लिए आपको 6126 रुपए देने होंगे। फुल प्लेट फ्रिट्टाटा साल में सिर्फ 12 बार और हाफ प्लेट फ्रिट्टाटा साल में 50 बार ही बेचा जाता है। कीमत लगभग- 61,000 रुपए

वेस्टिन होटल बैगल

185712_2014101419393213289300यह रोज़ाना नाश्ते में खाया जाने वाला आम गोल ब्रेड नहीं है। इसमें व्हाइट ट्रफल चीज़, गोज़ी बेरी और रिज़लिंग जेली होती है। इसमें सबसे महंगा ट्रफल होता है, ठीक वैसे ही जैसे इटालियन फंगस दुनिया में सबसे महंगा है। कीमत- 61,260 रुपए

मैटसुटेक मशरूम

185712_2014101419393215763400यह दुनिया का सबसे महंगा मशरूम है। यह पूरी दुनिया में सिर्फ एशिया, नॉर्थ अमेरिका और यूरोप, खासकर जापान, चीन, कोरिया, कनाडा, फिनलैंड और स्वीडन में पाया जाता है। खासकर जापान के रेन पाइन पेड़ के गिरे हुए पत्तों में यह होता है। वहीं, इसकी फसल भी बहुत आसान होती है, लेकिन इसे ढूंढना बहुत मुश्किल है। इसी वजह से जापान में भी हर साल सिर्फ हज़ार टन ही मैटसुटेक मशरूम की खेती होती है। कीमत- 61,260 रुपए  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree