विस्तार
हजारों वर्षों से इंसान धरती पर ऐसी जड़ीबूटी खोज रहा है जो उसको हमेशा के लिए जवान बना दे। ताइवान की इन हुस्नपरियों को देखकर लगता है कि इन्हें वो जड़ीबूटी मिल चुकी है, क्योंकि उम्र का इनके ऊपर जैसे कोई असर ही नहीं होता! एक बार ये जवानी की दहलीज पर पहुंचीं और उम्र मानों वहीं रहकर ठिठक गई। ये फ्रोजन ब्यूटीज अगर खुद अपनी उम्र जाहिर न करें तो लोग इन्हें स्कूल-कॉलेज गर्ल्स समझ लें। इनकी बरकरार रहने वाली जवानी और आंखों को सुख देने वाली सुंदरता को देख कोई भी यही कहेगा कि ये ही हैं धरती पर जन्नत की जीती जागती हूरें।
तस्वीर में बीच में 63 साल की मां हैं, दाईं ओर 41 साल की बेटी लुरे हसु और बाईं ओर 36 साल की बेटी शेरोन हैं। उनकी तस्वीरें और भी हैं जो पहली बार में किसी को भी अवाक कर देती हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें।
हाल ही में 41 साल की इंटीरियर डिजायनर और फैशन ब्लॉगर लुरे हसु ने अपने लुक्स और एज को लेकर दुनिया भर की मीडिया की सुर्खियों में जगह पाई थी, लेकिन अब एक और रहस्य से पर्दा उठा है जो अवाक करने वाला है।
लुरे हसु की दो बहनें हैं शेरोन और फेफे। दोनों की उम्र क्रमश: 36 और 40 वर्ष है। इस उम्र में भी दोनों स्टूडेंट गर्ल्स लगती हैं। लेकिन रुकिये... ये तो कुछ भी नहीं, इनकी मां की उम्र सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है, क्योंकि उनकी उम्र और खूबसूरती की आपस में मैच ही नहीं करती। 63 साल की मां रिटायर्ड डांसर हैं लेकिन 16 की लगती हैं और लोग अक्सर उन्हें लुरे हसु, शेरोन और फेफे की बहन समझ लेते हैं।
इन चारों औरतों को ताइवानी मीडिया नाम दिया है- 'द फैमिली ऑफ फोजन एज'।
ताइवान की फ्राइडे मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू नें लुरे ने इस जवानी का राज बताया। लुरे कहती हैं कि हमेशा जवान दिखने के लिए पानी और हरी सब्जियों का सेवन सबसे ज्यादा जरूरी है। लुरे कहती हैं अगर आपके शरीर को पर्याप्त पानी मिलता है तो उससे शरीर की नमी बनी रहती है और त्वचा झुर्रियों से मुक्त रहती है।
लुरे की बहन फेफे भी पानी की अहमियत पर जोर देती हैं। वह कहती हैं कि सुबह उठकर कम से कम एक बार एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। फेफे की मानें तो वह करीब 10 साल से लगातार ऐसा कर रही हैं। फेफे बताती हैं कि वह एक बार में 350 से 500 ML पानी पीती हैं। इन ताइवानी हुस्नपरियों की मानें तो हमेशा जवां दिखने का राज एकदम सरल है... और वह पानी है, जिसकी कोई इसकी कल्पना ही नहीं करता है।