विस्तार
बॉलीवुड की चकाचौंध में जो भी आया है वो इसके रंग में रंग ही गया है। एक दौर था, जब ये अभिनेता बिलकुल आम लोगों की तरह दिखते थे। लेकिन आज इनका एक-एक स्टाइल फैशन का हिस्सा बन गया है। चाहे, अमिर खान हों या फिर शाहरुख खान, इन्होंने अपने अभिनय के जादू से देश व विदेश के लाखों लोगों को अपना मुरीद बना लिया है।
इन्हें पहली फिल्म लुक को देखकर नहीं बल्कि टैलेंट को देखकर मिली होगी। देखिए आखिर बॉलीवुड के ये बेहतरीन सितारे अपनी पहली फिल्म के दौरान कैसे लगते थे और आज कैसे दिखते हैं।
'दीवाना' फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले किंग खान ने अपने स्टाइल से लड़कियों को पागल कर दिया था। शाहरुख खान को बॉलीवुड में 20 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है, इसके बावजूद भी उनके चाहने वालों की संख्या में केवल वृद्धि ही हुई है। आज भी इन पर लड़कियां जान छिड़कती हैं।
फिल्म 'आज' से सिनेमा में कदम रखने वाले अक्षय कुमार को खिलाड़ी के नाम से पहचाना जाता है। उनके एक्शन के लाखों लोग कायल हैं। आज भी अक्षय कुमार के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।
फिल्म 'बूम' कटरीना कैफ की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने कई हॉट सीन्स दिए थे। उस वक्त की कैट और आज की कैट में बहुत फर्क है। आज वे अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के जादू से लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।
बॉलीवुड के जूनियर बिग-बी बड़े पर्दे पर पहली बार फिल्म 'रिफ्यूजी' में देखे गए थे। फिल्मी करियर ज्यादा हिट न हो पाया लेकिन अभिषेक ने अपने लुक पर काफी मेहनत किया और अब बिलकुल अलग दिखते हैं।
बॉलीवुड के नवाब ने फिल्म 'परम्परा' से सिनेमा में अपने कदम रखे थे। और यह भी एक आश्चर्य की बात थी कि वे अपनी पहली फिल्म से ही बड़े स्टार बन गए थे। अपनी शुरुआती फिल्मों में क्यूट से दिखने वाले सैफ आज के सैफ से बहुत अलग था।
यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म 'कहो न प्यार है' ने देश के युवाओं को एक जानदार और बेहतरीन डांस करने वाला हीरो दिया था। आज रितिक भले ही विवादों में चल रहे हों लेकिन इनकी दीवानगी अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। भूरी आंखों वाले इस हीरो को की तस्वीरें कई लड़कियां अपने फोन में वॉलपिक लगाती हैं।
एक यादगार फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान आज बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने समय-समय पर अपनी बॉडी के साथ जो बदलाव किया है, शायद ही वो किसी और हीरो ने किया होगा।
फिल्म 'फूल और कांटे' में अपने एक्शन से लोगों के बीच प्रसिद्धी पाने वाले अजय ने एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। 90 के दशक में भी इनका लुक और हेयरस्टाइल बहुत फेमस हुआ था। और आज भी इनके लुक पर कई लड़कियां मरती हैं।