विस्तार
अगर आप सोचते हैं कि लड़कियां जिम सिर्फ अपना फिगर मेंटेन रखने के लिए जाती हैं। तो जनाब इस सोच को अभी के अभी छोड़ दीजिए। क्योंकि कुछ छोरियां ऐसी भी होवे हैं, जो छोरों को उठाकर पटकने का दम रखती हैं। अगर यकीन न हो, तो एक बार जरूर इस पूरी लिस्ट को देख लें।
यासमीन चौहान जिम की मालकिन, बेहतरीन बाइकर और एक पत्नी होने के साथ-साथ ‘ग्लैडरैग्स मिसेज इंडिया 2005’ का बेस्ट अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।
श्वेता पहली भारतीय महिला हैं, जो देश में डब्ल्यूबीपीएफवर्ल्ड चैम्पियन के तहत 2014 में मेडल लेकर आई थीं। बता दें, राठौर के पिता उनके बॉडी बिल्डिंग के खिलाफ थे। इसलिए उन्हें शुरुआती समय में सबसे छुपकर वर्कआउट करना पड़ता था।
‘द मिस इंडिया फिटनेस फिजिक 2012’ करुणा वाघमारे योगा एक्सपर्ट और एक प्रो-जिमनास्ट भी हैं। वह पिछले 17 सालों से वर्कआउट कर रही हैं। इस बात को उनका शरीर बखूबी बयां करता है।
Ft. Lauderle Cup 2014 और ‘बैटल ऑफ द बीच’ की विजेता दीपिका चौधरी पर देश को गर्व है। बता दें, दीपिका प्रोफेशन विरोलॉजिस्ट भी हैं।
किरण एक पॉपुलर फिटनेस ट्रेनर हैं। उन्होंने अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और एसएस राजामौली जैसे मशहूर सेलेब्स को ट्रेंड किया है।
महज 18 साल की उम्र में दमदार फिजिक बना चुकी यूरोपा एक सूपर स्ट्रॉन्ग वुमन हैं। उन्होंने साल 2016 में मिस्टर और मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट में कांस्य पदक जीता था।
वजन बढ़ने के बाद वास्कर ने जिम जाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने जिम में इतना पसीना बहाया की वह भारत की पहली कॉम्पटेटिव बॉडी बिल्डर बन गईं। 34 साल की उम्र में भी वह दमदार दिखती हैं।
इन्हें तो आप पहचानते ही होंगे। हाल ही टीवी रिएलटी शो ‘बिग बॉस 10’ में नजर आई थीं। बानी ‘एमटीवी रोडिज’ सीजन 4 की विजेता भी हैं। वह एक वीजे (वीडियो जॉकी) और एक्टर हैं। इसके अलावा बानी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर भी हैं।