विस्तार
कहते हैं कि बिहार के लोग सही मायने में पृथ्वी लोक को अपना घर मानते हैं। आप कहीं भी चले जाएं आपको बिहार के लोग हिंदुस्तान का परचम लहराते हुए जरूर दिख जाएंगे। चाहे कठिन एग्जाम हो या मुश्किल काम, बिहार के लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं। बिहार की बिटिया ने हम हिंदुस्तानियों को गौरवांवित करने का एक और मौका दिया है। बिहार के लखीसराय की शानिनी ने अपने खाते में नई उपलब्धि लिखी हैं।
हाल ही में बिहार की रहने वाली मधुमिता को गुगल के स्विट्जरलैंड ऑफिस में नौकरी लगी है और उनका पैकेज है 1 करोड़ 8 लाख रुपये है। इतने बड़े पैकेज पर किसी कंपनी में जॉब करने वाली दूसरी शख्सियत बनी हैं। खैर... आज बात हो रही है लखीसराय की शानिनी की। शानिनी पिछले दिनों न्यूजीलैंड के वेलिंगटन यूनिवर्सिटी में आईटी (प्रोग्रामिंग) 2017 बैच की टॉपर बनी हैं। इसके बाद वो बेस्ट वुमन स्टूडेंट ऑफ यूनिवर्सिटी से सम्मानित हुईं।
शानिनी की सारी पढ़ाई बिहार में हुई है। सरकारी स्कूल से शुरू हुआ सफर भागलपुर यूनिवर्सिटी से एमए (इकोनॉमिक्स) पर आकर रुका। फिर शानिनी की शादी अशोक कुमार से हुई जोकि न्यूजीलैंड में इंजीनियर हैं। शानिनी के दो बच्चे भी हैं और न्यूजीलैंड में नौकरी भी करती हैं।
नौकरी, परिवार का तालमेल बिठाते हुए न सिर्फ उन्होंने पढ़ाई जारी रखे बल्कि यूनिवर्सिटी टॉप भी कर लिया।