विस्तार
ताइवान की रहने वाली लुरे हसु को देखकर आप शायद यही कहेंगे कि वह युवा छात्र हैं। अपनी सुंदरता की वजह से इंटरनेट पर छाई इस ताइवानी डिजाइनर की उम्र जानकर हर कोई चौंक जाता है। इंटरनेट स्टार लुरे की उम्र 41 साल है। वह बताती हैं कि उनकी इस खूबसूरती का राज अधिक पानी पीने और सब्जियां खाने में छिपा है। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र के बारे में छोटी बहन की वजह से जान पाए।
लुरे के मुताबिक, उनकी 35 वर्षीय बहन शरोन अभिनेत्री हैं। 2015 में उसने लुरे को एक इंटरटेनमेंट शो में आमंत्रित किया था। उसके प्रशंसक ने जब लुरे की उम्र जाना तो हैरान रह गए। वे कहते हैं कि लुरे बिलकुल युवा लगती हैं। शायद इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर तेजी से छा रही हैं। इंस्टाग्राम और ट्विीटर पर उनके क्रमश: दो लाख तीस हजार व 340,000 फालोवर्स हैं। फेसबुक पेज को तीन लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है।
लुरे के प्रशंसक उन्हें ‘उम्र दी देवी’ कहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी सुंदरता का राज बताया। उन्होंने कहा कि वह रोजाना खूब पानी पीती हैं और कोक जैसे मीठा पेय पदार्थ से परहेज करती हैं। वह सिर्फ सुबह में एक काली कॉफी लेती थीं। उन्हें शाकाहार पसंद है।