विस्तार
आज की नारी न तो बेचारी और न ही अबला है।उसे अपनी बात कहनी भी आती है और लोगों को समझाने भी आती है।अगर कोई न समझे तो उस कंडीशन में कैसे समझाना है ये भी आता है। मुंबई में एक महिला ने इन लिखी हुई बातों को गंभीरता से उस लड़के को समझाई जिसने उसे छेड़ने की जुर्रत की थी।
घटना उस मुंबई की है जिसकी जगमगाती रातों का जिक्र हम और आप सुनते, पढ़ते और देखते रहते हैं। यहां इसी जगमगाती रात एक मनचले को महिला ने तब मजा चखाया जब उसने मौका देखकर आंख मार दी। उसे इस बात का इल्म नहीं था कि जिस लड़की को देखकर वो आंख मार रहा है, वही लड़की उसे कॉलर पकड़कर घसीटते हुए थाने ले जाएगी।
मुंबई के कल्याण स्टेशन पर 30 साल की कल्पना (पीड़ित महिला का बदला हुआ नाम) अपनी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उसकी नजर एक शख्स पर पड़ी जो उसे काफी देर से घूर रहा था। उसने बताया कि जैसे ही हमारी नजरें मिली उसने आंख मार दी। पहले तो महिला मनचले की हरकत को इग्नोर करती रही लेकिन जब वो गंदे इशारे भी करने लगा तो कल्पना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने मनचले का कॉलर पकड़ा और वैसे ही उसे थाने ले गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनचले का नाम लाल बहादुर गौतम है।जो मूलत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन पिछले 5 सालों कल्याण स्टेशन के ही पास रहता है। महिला की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी पर मोलेस्टन के चार्ज लगाए गए हैं। वीडियो भी देखा गया है मामले की जांच चल रही है और दोषी को सजा दी जाएगी।
घटना का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें