विस्तार
35 साल की इस फ्रेंच महिला का नाम है Tatiana Mosio Bongonga। तातानिया एक पेशेवर रोप आर्टिस्ट हैं। जो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह पेरिस का है। जब वो इस कारनामे को अंजाम दे रहीं थी। तो हजारों लोग नीचे इसको लाइव देख रहे थे। तातानिया से ज्यादा टेंशन तो नीचे खड़े लोगों और इवेंट के ऑर्गनाइजर को हो रही थी। तातानिया से 115 फीट नीचे खड़े लोगों का दिल जनरेटर की रफ्तार से धक धक कर रहा था।
तातानिया के फेसबुक प्रोफाइल और पेज पर जाएंगी तो आप देखेंगी कि पेरिस में उन्होंने जो किया वो तो कुछ भी नहीं था। वो पहाड़ों पर भी ऐसे करतब करती रहती हैं।