विस्तार
भारत की बेटियां अब नित नया इतिहास रच रही हैं। हाल ही में प्रतिष्ठित मैग्जीन फोर्ब्स इंडिया ने '30 अंडर 30- 2018' की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 30 साल से कम की उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम किया है। इसी लिस्ट में नाम है, मुंबई में रहने वाली 25 साल की श्रद्धा भंसाली का।
श्रद्धा को नाम इस लिस्ट में अपने रेस्टोरेंट की वजह से आया है, जिसे उन्होंने करीब दो साल पहले ही शुरू किया है। श्रद्धा को शुरू से ही खाना बनाने का शौक था। श्रद्धा बताती हैं कि उनकी मां ही रेस्टोरेंट खोलने की प्रेरणा हैं। उन्होंने अपनी मां से ही खाना बनाने के बारे में काफी कुछ सीखा।
श्रद्धा का रेस्टोरेंट पूरी तरह से वेजिटेरियन है। रेस्टोरेंट में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है। इसके अलावा यहां हर मौसम में मेन्यू चेंज होता रहता है। रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजन के अलावा चाइनीज, इटैलियन और थाई व्यंजन भी परोसे जाते हैं।
फिल्मी सितारे भी आते हैं यहां
इस रेस्टोरेंट की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि यहां बड़े-बड़े फिल्मी सितारे भी खाना खाने आते हैं। लेकिन श्रद्धा का सपना है कि वह इसी तरह का एक और रेस्टोरेंट खोलें जहां आम लोग भी आराम से खाने का जायका ले सकें।