विस्तार
भारत पाकिस्तान के दौरान एक मौका ऐसा भी आता है जब सिंगल हिंदुस्तानी लड़कों को बंटवारें का दुख होता है। वो मौका होता है जब कैमरे की निगाहें पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को सपोर्ट कर रही लड़कियों पर टिक जाती है। पाकिस्तान की खूबसूरती की तारीफ पूरी दुनिया में होती है, लेकिन एक कड़वी सच्चाई ये है कि वहां महिलााओं को बुर्के के पीछे ही रहने की हिदायत दी जाती है। बावजूद इसके बहुत सारी महिलाएं स्टीरियोटाइप्स को तोड़ते हुए खुद को साबित कर रही हैं।
आज आपको पाकिस्तान की ऐसी ही महिलाओं के बारे में बताते हैं जिनकी खूबसूरती लाख छिपाने के बाद भी दुनिया के सामने आ गई।
हरम की क्यूट अदाएं देखकर आपका दिल पिघल जाएगा। पाकिस्तान के थिएटर में ऐसा जोरदार काम किया कि सीधे सीरियल्स से ऑफर आने लगे। सीरियल्स में दमदार एक्टिंग करने के बाद उन्हें फिल्मों में बुला लिया गया। आज अपने देश के लाखों युवाओं की प्रेरणा स्त्रोत बन चुकी हैं। हाल ही पाकिस्तान में आईपीएल के तर्ज पर शुरू हुए पाकिस्तान सुपर लीग में एंकरिंग भी की थी।
मेहरीन फिटनेस फ्रीक, होस्ट, मॉडल और एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं। छोटे और बड़े पर्दे पर काफी काम कर चुकी हैं।
सनम पाकिस्तान की सबसे चहेती एक्ट्रेस में से एक हैं। 2010 में करियर की शुरुआत की थी और आज तक पलट कर नहीं देखा। म्यूजिक वीडियो के जरिए पर्दे पर आईं और फिर छोटे पर्दे पर अरने पैर जमा लिए। यहां काम करने के बाद फिल्मों की दुनिया में छा गईं।
शबा को पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस माना जाता है। पाक में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाली अभिनेत्री शबा ही हैं। टीवी और फिल्मों में लगातार काम करती हैं और अपनी मस्त आंखों की वजह से हर पाकिस्तानी के दिल में रहती हैं।
इमान अपने टैलेंट का लोहा पाकिस्तान की फिल्म इंड्रस्टी से मनवा चुकी हैं। मॉडलिंग करने के बाद टीवी में काम किया और फिर फिल्मों में आ गईं। आजकल फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन उनके हुस्न के दीवाने लोग आज भी हैं।
पाकिस्तान की मशहूर टीवी एक्ट्रेस, वीजे और मॉडल माया अली की तस्वीरे आपने सोशल मीडिया पर देखी होंगी। 29 साल की अदाकारा पाक की महिलाओं के लिए स्टाइल आइकन हैं।
सनम के क्यूट एक्सप्रेशन और स्टाइल स्टेटस उनकी सफलता में बड़ा रोल प्ले करता है। सनम ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी। उनका शो जागो पाकिस्तान जागो, पाकिस्तान के सबसे ज्यादा हिट शोज में से एक माना जाता है। इसके बाद उनके पास एक्टिंग के ऑफर आने लगे। एक्टिंग की शुरुआत दिल-ए-मुत्जर शो से हुई। और अपने लुक्स की वजह से सनम पूरे पाकिस्तान में फिर छा गईं।
एना पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में नई लेकिन बहुत ही पॉपुलर एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। छोटे पर्दे पर छा जाने के बाद एना अब फिल्मों में काम कर रही हैं। वो फिल्म मैं शाहिद अफरीदी में भी काम कर चुकी हैं।
जिस पाकिस्तान में लड़कियों को हर बात पर रोका-टोका जाता है, उसी पाक में अयोजा ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। कई टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद अयोजा पाकिस्तान के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। आजकल फिल्मों में काम कर रही हैं।
जितना खूबसूरत मेहविश का नाम है उतनी ही खूबसूरत वो खुद भी हैं। मॉडलिंग के रास्ते वो फिल्मों में आईं और पाकिस्तान के हर युवा के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं। 2009 में टीवी सीरियल्स के जरिए करियर की शुरुआत की थी। फिर फिल्मों में आ गईं और अब गायक भी बन चुकी हैं। मतलब ब्रेन विद ब्यूटी हैं।