विस्तार
इस दुनिया में अगर कोई सुंदर है तो उसके जीवन की आधी परेशानियां तो यूं ही खत्म हो जाती हैं। बची आधी तो उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन कुदरती सुंदरता को सहेजकर रखने के लिए सुंदर लोगों को वकायदा मेंटीनेंस प्लान फॉलो करना पड़ता है। इस काम में जो सबसे ज्यादा फिक्रमंद और उत्हासी रहता है, उसे एक दिन किसी न किसी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल होने का मौका जरूर मिल जाता है। यूं तो विश्व सुंदरी की प्रतियोगित 1951 से हर साल लगातार होती आ रही हैं। लेकिन इन 66 वर्षों में इस प्रतियोगिता के इतिहास में कुछ चेहरों पर लोगों की नजर सबसे ज्यादा टिकी। फिरकी ने यहां मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के इतिहास की 5 सबसे खूबसूरत विश्व सुंदरियों की लिस्ट बनाई है। आप चाहें तो कमेंट्स बॉक्स में अपनी राय दे सकते हैं।
मेगन यंग फिलीपींस की हैं, 2013 मिस वर्ल्ड का ताज इनके सिर सजा था।
2000 में भारत की प्रियंका चोपड़ा विश्व सुंदरी बनी और तब लगातार ये सुर्खियों में बनी हुई हैं। आजकल ये हॉलीवुड फिल्मों के सिलसिले में ज्यादातर अमेरिका में रहती हैं।
वेनेजुएला की इवियान सारकोस 2011 मिस वर्ल्ड बनी थीं।
2003 में मिस वर्ल्ड बनी आयरलैंड की रोसैन्ना डेविडसन हमारी फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर हैं।
1994 में भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं, उसकी बाद बॉलीवुड क्वीन बनीं। अब ये कम ही फिल्मों नजर आती हैं, लेकिन फिर भी सुर्खियां इनका पीछा नहीं छोड़तीं। अब तक जितनी विश्व सुंदरियां हुई हैं, उनमें ऐश्वर्या का सबसे खूबसूरत माना जाता है।