विस्तार
सऊदी अरब में महिलाओं के क्या हालात हैं इसको अलग से बताने की कोई जरूरत नहीं है। यहां ऐसे कई काम हैं जिनको करने पर कड़ी पाबंदी है लेकिन सिर्फ महिलाओं के लिए। लेकिन पिछले दिनों सऊदी अरब की एक कंपनी ने एक ऐसा ऐड ट्वीट किया जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बन गई।
असल में यह एक पूल का ऐड था। गर्मी के दिनों में इसे घर पर कभी भी तैयार किया जा सकता है। यह एक टब की तरह है। तस्वीर में देखकर पता चलता है कि इसमें 4 लोग आराम से आ सकते हैं। इस तस्वीर में एक छोटा परिवार दिखाया गया है जिसमें मां-बाप और तीन बच्चे हैं। इसका असली विज्ञापन यह है।
सऊदी अरब के लिए यह विज्ञापन हजम कर पाना शायद आसान नहीं था। यही वजह है कि कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव करने चाहे। बस इतना बदलाव कि यह विज्ञापन सऊदी की संस्कृति में फिट हो जाए। यही वजह है कि इसमें फोटोशॉप नामक टूल की मदद ली गई। इसमें मौजूद हर व्यक्ति में कुछ बदलाव किए गए।
पापा और उनके तीनों बच्चों को टीशर्ट पहना दी गई। यहां तक तो ठीक था। लेकिन इसमें बच्चों की मम्मी के साथ जो बदलाव किए गए हैं वो किसी के गले से नीचे नहीं उतर पा रहे। नहीं, उनको बुरखा नहीं पहनाया गया बल्कि, उनको गायब ही कर दिया गया। इस महिला की जगह एक खिलौना रख दिया गया है। मतलब पूल से महिला को पूरी तरह से गायब ही कर दिया गया।
इस घटना के बाद ट्विटर पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। किसी को भी इस फोटोशॉप का मतलब समझ में नहीं आया...
क्या धर्म का यही काम है?
यह क्या पागलपन है?
इसे देखकर फ्रस्ट्रेशन होता है