विस्तार
रियो ओलम्पिक 5 अगस्त से शुरू हो रहा है। इंडिया के जो ओलंपिक खिलाड़ी हैं सब अपना बैग पैक करने में लगे हैं। वहीँ दूसरी तरफ नरसिंह यादव बेचारे अपने मामले को सुलझाने में लगे हैं। अब एक नई ख़बर आई है कि जिस लड़के ने नरसिंह के सप्लीमेंट कुछ मिलाया था। उसको लोगों ने पहचान लिया है।
अब जिस लड़के पर आरोप लगा है उसका नाम सामने नहीं लाया गया है। लेकिन वो एक इंटरनेशनल रेसलर का भाई बताया जाता है। उसके बारे में ये कहा जा रहा है कि वो साई(स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) सोनीपथ में नरसिंह के रूम में गया था। और वहीँ उसने सप्लीमेंट में कुछ मिला दिया। वहां जो हॉस्टल स्टाफ और कूक हैं, उन लोगों ने उसे पहचान भी लिया।
ये लड़का खुद 65 किलोग्राम वर्ग में जूनियर लेवल में इंडिया को रिप्रेजेंट कर चुका है। वैसे तो ये दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग लिया करता था। लेकिन नेशनल कैंप के टाइम ये साईं सोनीपथ जाता रहता था।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने एक ख़बर छापी है जिसमें यह बताया गया है कि तब इंडिया की रेसलिंग टीम बुलगारिया में थी। नरसिंह भी टीम के साथ वहीं गए हुए थे। उसी टाइम ये लड़का अक्सर नरसिंह के रूम के आस-पास दिखता था। और एक दिन इसने नरसिंह के रूम की चाबी भी ली थी।
अब बोला गया कि भैया CCTV में देखो। तो पता चला 10 दिन से ज्यादा का रिकॉर्डिंग सेव नहीं होता। अभी तक कोई FIR हुआ नहीं है। लेकिन नरसिंह ने खुद थाने में लिखित केस किया है।
अब 74 किलो वर्ग के फ्री रेसलिंग कम्पटीशन में नरसिंह तो नहीं जा रहे हैं। उनकी जगह प्रवीण राणा को भेजने की तैयारी है। मतलब इनका नाम फाइनल हो चुका है।
[caption id="attachment_27650" align="alignnone" width="670"]
source:quint[/caption]
इस पूरे मामले में कुछ हुआ या नहीं लेकिन नरसिंह बेचारे ओलंपिक क्वालीफाई करके भी जाने से रह गए। आज एक आखिरी सुनवाई होनी है। अगर ये सारी बातें सही साबित हो भी जाती हैं तो क्या फायदा होगा, अगर जाने की परमिशन न मिले!!