विस्तार
दुनिया भर से रोज़ ही कुछ बेहद हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार तो अपनी आंखों पर भी विश्वास नहीं होता है। डेनमार्क से एक खबर सामने आई है जिसका संबंध द्वितीय विश्वयुद्ध से है।
डेनमार्क में एक बच्चे को द्वितीय विश्वयुद्ध पर असाइंमेंट करने को कहा गया। इसमें उसने पिता की मदद ली। उस बच्चे के पिता ने उसे कहा कि पास के मैदान में 1944 को एक प्लेन क्रैश हो गया था। ये एक फाइटर प्लेन था। इस प्लेन के बारे में उन्हें उनके दादा जी ने बताया था।
जब वो दोनों वहां पहुंचे तो उन्हें उस विमान का मलबा वहां मिल गया। हालांकि उन्हें इस बात का कोई भरोसा नहीं था कि वहां उन्हें कोई मलबा मिलेगा भी या नहीं। दोनों ने तुरंत ही उस मलबे की जांच शुरू कर दी। तभी उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसके बारे में सुनकर सभी आश्चर्यचकित हैं।