विस्तार
पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून के बारे में तो आपने जान लिया, लेकिन क्या आप ऑस्ट्रेलिया के अजीबोगरीब कानून के बारे में जानते हैं। दरअसल दुनियाभर के अलग-अलग देशों में कई ऐसे अजीबोगरीब कानून हैं, जिनके बारे में जानकर हैरत होती है। किसी देश में शादी से पहले संबंध बनाना गैरकानूनी है, तो कहीं पर महिलाओं की ड्राइविंग इलीगल है। ऐसे में आज हम आपको ऑस्ट्रेलिया के 10 शॉकिंग बेहद ही अजीबोगरीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी और आप कहेंगे...ऐसा भी होता है क्या?
1.वैसे तो बच्चो को शराब जैसे नशीले पदार्थ से दूर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस मामले में अन्य देशों से आगे है। दरअसल, यहां पर बच्चे न सिर्फ शराब, बल्कि सिगरेट और कॉंडोम भी नहीं खरीद सकते हैं। अगर बच्चे ऐसा करते हैं तो उन्हें सजा भी मिल सकती है। हालांकि, बच्चों द्वारा शराब-सिगरेट पीने को लेकर कोई कानून नहीं है।
2.मने ये तो हद ही है कि एक महिला अपने कपड़ो का साइज भी खुद डिसाइड नहीं कर सकती। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में महिलाएं 6 स्क्वेयर इंच से बड़ी बिकिनी नहीं पहन सकती हैं। अगर कोई महिला ऐसा करती है तो ये कानून का उल्लंघन होगा।
3.सेक्स का उम्र भी कानून ही तय करता है। ऑस्ट्रेलिया के कानून के मुताबिक, यहां पर 16 साल की उम्र के बच्चे सेक्स कर सकते हैं। ये कानूनी तौर पर लीगल है। लेकिन जो बच्चे किसी की कस्टडी या केयर में रहते हैं, वे 18 साल की उम्र से पहले ऐसा नहीं कर सकते हैं।
4.वैसे इस कानून का लॉजिक कुछ समझ नहीं आया। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का बल्ब खुद नहीं बदल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी लाइसेंसी इलेक्ट्रिशियन को बुलाना होगा।
5.ऑस्ट्रेलिया में सड़क के दायीं ओर चलना इलीगल है। यहां तक कि आप फुटपाथ पर भी दायीं ओर नहीं चल सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो वहां के कानून का उल्लंघन माना जाएगा।
6.इस कानून के बारे में आप क्या कहेंगें? दरअसल यहां के कानून के मुताबिक, ब्राइटन बीच पर महिलाएं छोटे बिकिनी पहनकर न तो स्विमिंग कर सकती हैं और न ही नहा सकती हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए गले से लेकर घुटने तक लंबा स्विम शूट पहनना होगा।
7.पिंक के शौकीन तो यहां ना ही जाए। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में संडे को पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।
8.इसमें कौनसा लॉजिक था, मरने वाले को श्रद्धांजलि दे रहें हैं क्या? ऑस्ट्रेलिया में अगर आप किसी जानवर को खा रहे हैं, तब उसका नाम लेना गैरकानूनी है।
9.इससे अच्छा तो सरकार एक लिस्ट जारी कर दें कि क्या पहनना है और क्या नहीं। यहां पर बैटमैन और रॉबिन जैसा ड्रेस पहनना गैरकानूनी है।
10.तो क्या बस डांस करे, हमसे तो बिना पीए वो भी ना होता। यहां पब में शराब पीना गैरकानूनी है।