विस्तार
सोशल मीडिया के मंच पर कुछ भी वायरल हो सकता है। जिसमें यूनिकनेस हो, जिसमें नयापन हो, उसे सोशल मीडिया के मंच पर हाथों-हाथ लिया जाता था। इन दिनों यहां 24 साल की एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर वायरल हो रही है। यह सुंदर लड़की बर्तन धोती नजर आ रही है। खूबसूरती के साथ ऐसा कॉम्बिनेशन सोशल मीडिया के धुरंधरों को नया लगा, लिहाजा उसकी तस्वीर को वायरल कर दिया गया। आइए जानते हैं कि आखिर इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई क्या है।
यह लड़की वियतनाम की रहने वाली है, जिसकी तस्वीर, उसकी मां ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। बर्तन धोने वाली इस लड़की को लड़की को लाखों लोगों ने पसंद किया, क्योंकि यह न सिर्फ सुंदर है बल्कि कड़ी मेहनत भी कर रही है। दरअसल लोगों को यह पचाने में परेशानी हो रही है कि आखिर इतनी सुंदर लड़की बर्तन कैसे धुल सकती है। यह पढ़ी-लिखी दिखाई दे रही है तो कुछ और काम भी कर सकती थी।
Koreaboo नाम की वेबसाइट के मुताबिक लड़की का नाम योन डाली (Yon Dali) है, और यह अपने माता-पिता के रेस्टोरेंट में ही बर्तन धो रही है। जो अपने माता-पिता के रेस्टोरेंट में बर्तन धो रही है। वेबसाइट के मुताबिक 14 साल की योन अपने मम्मी पापा की मदद करती है और उसे ऐसा करने में खुशी मिलती है।
वहीं एक और वेबसाइट ने इस लड़की की पहचान का दावा किया है। BaoMoi नाम की वेबसाइट का दावा है कि लड़की का असली नाम गुयेन थी यान है जोकि Ho Chi Minh City University of Technology में पढ़ाई कर रही है। बर्तन धोने के अलावा यह लड़की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम भी करती है। BaoMoi के मुताबिक यान, एप डेवलेपर बनना चाहती है और अपने परिवार की मदद करनी चाहती है।
हार्ड वर्किंग होने के साथ साथ यान का खूबसूरत होना उन्हें अपनी तरफ खीच रहा है। चाइनीज और कोरियन प्लेटफॉर्म पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।